फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 आसन डायबिटीज के रोगियों के लिए हैं रामबाण

Sun, 04 Jun 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
yoga
तनाव भरे जीवन में योग का बेहद महत्व है। लोग आजकल छोटी सी उम्र में ही मधुमेह जैसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें।
क्या आप जानते हैं कि कुछ खास योगासन की मदद से आप मधुमेह जैसे रोग को खुद से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं उन योगासन के बारे में जो शरीर में मधुमेह को होने से रोकता है।   
विज्ञापन

2 of 6
Kapalbhati
कपालभाति 
इस योगासन को करने से हमारा तंत्रिका तंत्र पुर्नजीवित होता हैं। इसे करने से मधुमेह रोगियों को बेहद लाभ मिलता है। ये आसन पेट के अंगो को उत्तेजित करके रक्त प्रवाह को अच्छा करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Pranayama
अनुलोम विलोम प्राणायाम 
इस आसन में व्यक्ति धीरे धीरे सांस लेता और छोड़ता है। ऐसा करने से शरीर में ऑक्सीजन जाती है। जिससे रक्त संचार में सुधार होता है।

4 of 6
Balasana
बालासन
ये आसन देखने में ऐसा लगता है जैसे कोई बच्चा बैठा हुआ हो। ये आसन योग स्ट्रेस बूस्टर है।इस आसन को करने से जांघ और घुटनों में खिंचाव महसूस होता है जो शरीर में स्ट्रेस लेवल को कम करता है। इस आसन को करने से कमर के नीचे के हिस्से में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है। लेकिन अगर आपके घुटने में किसी तरह की कोई चोट लगी हुई है या आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस आसन को करने से बचे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Paschimottanasana
पश्‍चिमोत्तानासन
इस आसन में व्यक्ति अपने पैरों को फैलाकर सामने की ओर झुककर अपने पेट पर तनाव पैदा करता है। ये आसन  मधुमेह रोगियों के लिए बेहद असरदार है। इस आसन से शरीर में प्राण का स्तर संतुलित होता है साथ ही ये आसन दिमाग को भी शांत रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shavasan
शवासन
ये आसन सबसे आखिर में किया जाता है। इसे अंत में शरीर को विश्राम देने के लिए किया जाता है। इस आसन के दौरान शरीर को गहरी ध्यान अवस्था में ले जाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें