Japanese Walking Technique: आजकल सोशल मीडिया जापानी वॉकिंग तकनीक काफी ट्रेंड में है। यह एक साधारण लेकिन प्रभावशाली चलने की विधि है, जो न सिर्फ वजन घटाने में मदद करती है बल्कि शरीर की पोस्चर, सांसों और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार लाती है। जापानी वॉकिंग तकनीक आधुनिक जीवनशैली में एक सरल लेकिन प्रभावी स्वास्थ्य आदत बन सकती है। इसमें न तो जिम की जरूरत है और ना ही किसी भारी उपकरण की, बस सही ढंग से चलना जरूरी है।
क्या है जापानी वाॅकिंग तकनीक?
यह एक विशेष तकनीक है जिसमें चलते समय कुछ खास नियमों और शारीरिक मुद्रा (posture) का पालन किया जाता है। जापान में इसे "Aruki Kata" कहा जाता है, जिसका अर्थ है "सही ढंग से चलना"। इस वॉकिंग में शरीर को सीधा रखते हुए, पैरों की गति और हाथों के स्विंग को संतुलित किया जाता है। इसे करते समय व्यक्ति अपनी सांसों पर ध्यान देता है, शरीर का तनाव छोड़ता है और हर कदम सोच-समझ कर रखता है।