फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब करने वाले हो जाएं सतर्क, हो रही है आपको विटामिन डी की कमी

Tue, 22 Aug 2017 09:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
आप कितना समय ऑफिस में बिताते हैं इस बात का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। जानना नहीं चाहेंगे कैसे? हाल ही में हुई एक रिसर्च में ये पता लगा है कि अपना ज्यादातर समय ऑफिस के अंदर बिताने वाले लोगों को विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है।

पढ़ें- फैशन नहीं लड़कों की दाढ़ी के पीछे छिपा है ये राज, क्या आपको पता है?
विज्ञापन

2 of 6
health
इसे 'सनशाइन विटामिन' के नाम से भी जाना जाता है। हर व्यक्ति में विटामिन डी की कमी का लेवल अगल मात्रा में होता है। जो लोग ज्यादातर समय अंदर रहते हैं उनको दूसरे लोगों के मुकाबले विटामिन डी कम मिलता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
रिसर्च से पता चला है कि ऑफिस के अंदर काम करने वाले तीन चौथाई से अधिक कर्मचारियों और 72 फीसदी हेल्थ केयर स्टूडेंट्स में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। वहीं, आउटडोर काम करने वाले लोगों के शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा मौजूद थी।
 

4 of 6
कहीं ऐसा न हो, घंटों एक ही जगह बैठे रहने से आपका शरीर बीमारियों का घर बन जाए। ऑफिस में बैठे-बैठे कॉफी पीने की बजाय थोड़ा समय निकालकर बाहर सूरज की रोशनी लें।
 
विज्ञापन

5 of 6
अगर आप बार-बार बीमार हो रहे हैं, आलस का अनुभव होता है, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द है, तो अपने विटामिन डी के स्तर की जांच करानी चाहिए। सूर्य की रोशनी से विटामिन डी लेना प्राकृतिक तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शरीर में विटामिन डी की कमी का सीधा असर आपके मूड पर पड़ता है। इसकी कमी से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के निर्माण पर असर पड़ता है जो आपके बदलते मूड के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें