फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2026: शिल्पा से मलाइका तक, फिट रहने के लिए ये योगासन करती हैं बाॅलीवुड अभिनेत्रियां

Sun, 21 Jun 2026 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebrities Yoga Routine: योग दिवस 2026 पर बॉलीवुड सितारों से प्रेरणा लेकर सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, वृक्षासन, भुजंगासन और पद्मासन जैसी योग मुद्राओं को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। ये अभ्यास फिटनेस, लचीलापन और मानसिक शांति के लिए लोकप्रिय माने जाते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्रियों के पसंदीदा योग - फोटो : Instagram
Celebs Favorite Yoga Pose: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट और मानसिक रूप से संतुलित रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। यही वजह है कि योग केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हेल्दी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लोगों को योग के महत्व और इसके फायदों के प्रति जागरूक करता है।

बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का श्रेय काफी हद तक योग को देते हैं। चाहे बात फिट बॉडी की हो, मानसिक शांति की या बढ़ती उम्र में भी युवा दिखने की, कई सितारे नियमित योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए हुए हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स और फिटनेस वीडियो अक्सर लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।

अगर आप भी योग शुरू करना चाहते हैं, तो अपने पसंदीदा सितारों की तरह कुछ आसान और प्रभावी योग मुद्राओं को रोजाना की आदत बना सकते हैं। ये आसन न सिर्फ शरीर को लचीला बनाने में मदद कर सकते हैं, बल्कि तनाव कम करने, ऊर्जा बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक माने जाते हैं।

आइए जानते हैं बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा योग मुद्राओं के बारे में और उनके संभावित फायदों को।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी योग - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी की फ्लेक्सिबिलिटी का राज
 
  • शिल्पा शेट्टी लंबे समय से योग और प्राणायाम को बढ़ावा देती रही हैं।
  • अनुलोम-विलोम प्राणायाम से लेकर सूर्य नमस्कार तक शिल्पा के रूटीन में शामिल है।
  • प्राणायाम मन को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए लोकप्रिय माना जाता है।   
  • सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाने वाला फुल बॉडी वर्कआउट है।
  • इन आसनों सुबह कुछ मिनट करना दिनभर ताजगी का एहसास दे सकता है।

 

विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन का अभ्यास करती मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा कैसे दिखती हैं जवान

  • मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस रूटीन में भुजंगासन, गोमुखासन, मत्स्यासन जैसे आसनों को शामिल करती हैं।
  • इन योग मुद्राओं के अभ्यास से शरीर की लचक, ताकत और ऊर्जा को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

4 of 5
करीना कपूर खान का फिटनेस सीक्रेट - फोटो : Instagram/kareenakapoorkhan

करीना कपूर की त्वचा में निखार का योग

 
  • करीना कपूर खान योग को अपनी फिटनेस यात्रा का अहम हिस्सा मानती हैं।
  • वह मुख्य रूप से सेतुबंधासन और वीरभद्रासन जैसे आसनों का अभ्यास करती हैं।
  • शरीर के संतुलन और मानसिक एकाग्रता को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है।
  • शुरुआती लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट का पसंदीदा योग - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट की फिटनेस वाला योग
 
  • अल्फ़ा फेम आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स मेडिटेशन और माइंडफुलनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं।
  • आलिया ने तो पोस्ट डिलीवरी बहुत तेजी से वजन घटाया और अपनी फिटनेस को ठीक रखा
  • आलिया चक्रासन और पद्मासन का अभ्यास करती हैं।
  • पद्मासन में बैठकर ध्यान लगाने से तनाव कम करने और मानसिक शांति पाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें