फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2023: ये है सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका, जानिए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ

Wed, 21 Jun 2023 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य नमस्कार - फोटो : pixabay
International Yoga Day 2023: योग स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञ कई तरह के रोगों से बचने के लिए योगासनों के अभ्यास की सलाह देते हैं। योग से मानसिक शांति मिलती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

हालांकि अक्सर योगासन को सही तरीके से न करने से शरीर पर गलत असर भी पड़ सकता है। शुरुआती तौर पर योग कर रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट की देखरेख में अभ्यास करें। पोस्चर सही रहना चाहिए ताकि योग के अभ्यास से फायदे मिल सकें।

सूर्य नमस्कार सेहत के लिए सबसे लाभकारी योगासनों में से एक है। इस योग को सूर्योदय के दौरान करना फायदेमंद होता है, बशर्ते सूर्य नमस्कार के अभ्यास की प्रक्रिया सही हो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूर्य नमस्कार के अभ्यास के सही तरीके और इससे होने वाले फायदों के बारे में जानिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य नमस्कार - फोटो : pixabay
सूर्य नमस्कार के अभ्यास का सही तरीका

स्टेप 1- प्रणामासन की मुद्रा में खड़े होकर श्वास खींचे। इस दौरान उत्तानासन की अवस्था में आ जाएं।

स्टेप 2- सांस छोड़ते हुए हस्तपादासन की मुद्रा बना लें।

स्टेप 3- अब अंदर की ओर सांस खींचते हुए अश्व संचालनासन की स्थिति में आ जाएं।

स्टेप 4- सांस छोड़ते हुए दंडासन की मुद्रा में आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य नमस्कार
स्टेप 5- इस अवस्था में सांस रोककर कुछ देर रहें, फिर पुन: श्वास खींचते हुए अष्टांग नमस्कार करें।

स्टेप 6- श्वास को छोड़ते हुए भुजंगासन की अवस्था में आ जाएं।

स्टेप 7- सांस खींचते हुए अधोमुख श्वानासन की स्थिति में आ जाएं।

स्टेप 8- सांस को सिंक में रखते हुए अश्व संचालनासन की अवस्था में रहें।

स्टेप 9- हस्त उत्तानासन की स्थिति में जाते हुए सांस को छोड़ें।

स्टेप 10- अंत में श्वास खींचते हुए ताड़ासन की स्थिति में आ जाएं।

4 of 5
सूर्य नमस्कार - फोटो : amar ujala
सूर्य नमस्कार के फायदे
  • सूर्य नमस्कार में अधिक से अधिक आसन बिना रुके करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
  • इस आसन के अभ्यास से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
  • सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर डिटॉक्स होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगासन - फोटो : istock
  • चिंता और तनाव दूर होता है।
  • सूर्य नमस्कार के सेट से शरीर में लचीलापन आता है।
  • मासिक धर्म की अनियमितता दूर होती है।
--------------
 
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें