Yoga Asanas For Better Sleep : स्वास्थ्य के लिए नींद बेहद आवश्यक है। अच्छी और गहरी नींद न आने से दिनचर्या प्रभावित होती है, साथ ही मानसिक विकारों की संभावना हो सकती है। नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे, तनाव और चिंता के कारण नींद नहीं आती है। अपचय विकार जैसे गैस्ट्रिक की समस्या, एसिडिटी के कारण नींद नहीं आती। इसके अलावा अनियमित खानपान, व्यायाम की कमी, लंबा स्क्रीन टाइम भी नींद प्रभावित करता है। अगर आप भी रात में सो नहीं पाते या गहरी नींद न आने से परेशान हैं तो कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत बना सकते हैं। योग अनिद्रा की शिकायत को कम करता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।