फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी पैंट की पिछली जेब में रखते हैं पर्स? हो सकती है ये भयानक बीमारी

Sat, 24 Jun 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
पर्स पीछे रखने से होती है खतरनाक बीमारी
अगर आपको भी अपना पर्स पैंट की पीछे वाली जेब में रखने की आदत हैं तो उसे तुरंत बदल डाले। जी हां आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि ऐसा न करने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैंट के पीछे वाली जेब में पर्स रखने की आदत की वजह से आपको ऐसी बीमारी हो सकती है जिसके कारण आपका चलना फिरना तक दूभर हो जाएगा।

अगली स्लाइड में जानिए पर्स पीछे रखने से होती है कौन सी खतरनाक बीमारी। 
विज्ञापन

2 of 5
पर्स पीछे रखने से होती है खतरनाक बीमारी पर्स पीछे रखने से होती है खतरनाक बीमारी
मैक्स अस्पताल की डॉक्टर रजनी बताती हैं कि लोग अक्सर अपनी सहूलियत के लिए पर्स को पैंट के पीछे की पॉकेट में रख लेते है। लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर रजनी बताती हैं कि  कई घंटो तक पर्स को पैंट के पीछे की जेब में रखकर बैठे रहने से पायरी फोर्मिस नाम की मसल्स के साथ साइऐटिक नाम की नस दबने लगती है जो हमारे कूल्हों से लेकर पैर तक की मूवमेंट तक को प्रभावित करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पर्स पीछे रखने से होती है खतरनाक बीमारी
डॉक्टर का कहना हैं कि पायरी फोर्मिस नाम की मसल्स के साथ साइऐटिक नाम की नस दबने से व्यक्ति को पैरों में असहनीय दर्द शुरू हो जाता है। इसमें मरीज को पैरों में तेज दर्द होने के साथ उसके पैर भी सुन पड़ जाते हैं और उसका चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। 

4 of 5
पर्स पीछे रखने से होती है खतरनाक बीमारी
 डॉक्टर रजनी बताती हैं कि आज के समय में कई घंटे एक ही जगह बैठकर काम करने की वजह से ज्यादातर युवा लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्स पीछे रखने से होती है खतरनाक बीमारी
एक बार ये पायरी फोर्मिस सिंड्रोम नामक की बीमारी होने पर व्यक्ति को इसे ठीक करने के लिए फिजियोथेरेपी  की सहयता लेनी पड़ती है। लेकिन अगर हालत ज्यादा बिगड़ जाएं तो सर्जरी ही इसका एक मात्र इलाज है।      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें