How To Get Good Sleep At Night: बहुत से लोग रात में ठीक से नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। पूरे दिन की थकान के बाद वह जब बिस्तर पर लेटते हैं तो आंखों में नींद नहीं होती है। सोना तो चाहते हैं लेकिन करवट बदलते रहते हैं। घंटों बिस्तर में लेटे रहने के बाद भी उन्हें नींद नहीं आती और इसी तरह सुबह हो जाती है। नींद किसी भी व्यक्ति की सेहत के लिए जरूरी है। अच्छी और जरूरत भर की नींद न लेने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
हालांकि लोगों को कई कारणों से नींद की शिकायत हो सकती है। इसमें से एक गलत लाइफस्टाइल भी एक कारक है। हर व्यक्ति को कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन बिस्तर पर लेटने के बाद अगर आंखों में नींद न हो और आप रातभर करवट बदलते रहते हैं तो आपको कुछ तरीके अपनाकर सोने की आदत डालनी चाहिए। सबसे पहले तो रात में फोन, टीवी के इस्तेमाल से बचें।
वहीं अच्छी नींद के लिए बिस्तर जाने से पहले कुछ योग मुद्रा का अभ्यास करें। योग नींद की शिकायत को कम करता है। ये रहे नींद की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ असरदार आसन मुद्रा।