फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swastikasana: स्वस्तिकासन के हैं ये पांच मुख्य फायदे, जानिए अभ्यास का सही तरीका

Fri, 18 Jul 2025 09:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Swastikasana Benefits: स्वस्तिकासन एक पारंपरिक ध्यान मुद्रा है जो मन, शरीर और आत्मा को संतुलन में लाने का कार्य करती है। स्वस्तिक का अर्थ है शुभ या मंगल। इस आसन का अभ्यास मानसिक शांति, स्थिरता और ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्तिकासन के फायदे और अभ्यास का तरीका - फोटो : Adobe
Swastikasana Benefits: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्राकृतिक प्रभावी इलाज है। योगाभ्यास से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है। अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं में अलग-अलग योग का अभ्यास किया जा सकता है। हालांकि कुछ योग संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इन प्रभावी आसनों में स्वस्तिकासन का नाम शामिल है। 

स्वस्तिकासन एक पारंपरिक ध्यान मुद्रा है जो मन, शरीर और आत्मा को संतुलन में लाने का कार्य करती है। स्वस्तिक का अर्थ है शुभ या मंगल। इस आसन का अभ्यास मानसिक शांति, स्थिरता और ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं स्वस्तिकासन के फायदे और इसे अभ्यास का सही तरीका।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पोश्चर को सीधा रखते हैं - फोटो : Freepik.com
स्वस्तिकासन के 5 मुख्य फायदे
  • इस आसन का अभ्यास मानसिक तनाव को दूर करता है। इस मुद्रा में बैठने से मस्तिष्क शांत होता है और तनाव धीरे-धीरे कम होता है।
  • यह ध्यान और प्राणायाम के लिए सर्वोत्तम मुद्रा है। यह आसन रीढ़ को सीधा रखता है, जिससे श्वास का प्रवाह सुचारु होता है और ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है - फोटो : adobe stock images
  • स्वस्तिकासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। इसे अभ्यास से सही पोस्चर विकसित करने में मदद मिलती है और पीठ के दर्द में राहत मिलती है।
  • घुटनों और टखनों की लचीलापन बढ़ाने में स्वस्तिकासन का अभ्यास असरदार है। नियमित अभ्यास से निचले शरीर में मजबूती और लचीलापन आता है।
  • इस आसन का अभ्यास पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। लंबे समय तक इस मुद्रा में बैठने से पेट की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है।

4 of 5
स्वस्तिकासन के अभ्यास का तरीका - फोटो : Adobe
स्वस्तिकासन करने का सही तरीका

स्टेप 1- स्वस्तिकासन के अभ्यास के लिए जमीन पर चटाई बिछाकर सीधी मुद्रा में बैठ जाएं।
स्टेप 2- अब दोनों पैरों को एक-दूसरे में इस तरह फंसाएं कि टखने जांघों के नीचे आ जाएं।
स्टेप 3- हाथों को ज्ञान मुद्रा में घुटनों पर रखें।
स्टेप 4- इस दौरान रीढ़ को सीधा और आंखें बंद रखें।
स्टेप 5- सामान्य गति से गहरी सांस लेते रहें और कम से कम 5-10 मिनट तक इसी मुद्रा में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग के फायदे - फोटो : Adobe
ध्यान रखें कि आसन के अभ्यास से शुरुआत में थोड़ी कठिनाई हो सकती है, लेकिन नियमित अभ्यास से सहज हो जाएंगे। जिन लोगों को घुटनों या पीठ में गंभीर दर्द हो, वे योग विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अभ्यास करें।


--------------------------
 
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें