Dandasana Benefits and Precautions: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। योग से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। दंडासन को स्टाफ पोज कहा जाता है। यह एक शुरुआती स्तर का आसन है, जिसके अभ्यास के लिए योगी को एक सीधी पोजीशन में रीढ़ रखने की आवश्यकता होती है। अगर हैमस्ट्रिंग या पिंडलियों में कोई समस्या है तो इस आसन का अभ्यास करना लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं दंडासन के अभ्यास का सही तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में।