फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के साथ रखें सांसों की भी सेहत का ख्याल, रोज टहलते हुए करें ये प्राणायाम

Fri, 13 Dec 2019 11:51 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Walking - फोटो : Pixabay
सेहतमंद रहने के लिए योग को अपने जीवन में शामिल करना सबसे बढ़िया उपायों में से एक है। प्राणायाम तो हमारे सांस लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और हम स्वस्थ रहते हैं। प्राणायाम का ख्याल आते ही मन में यह बात तो तय होती है कि इसे बैठकर किया जाता है। लेकिन प्राणायाम का एक ऐसा प्रकार है, जो चलते-चलते किया जाता है। इसे भ्रमण प्राणायाम कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में:
विज्ञापन

2 of 4
वॉकिंग - फोटो : social media
भ्रमण प्राणायाम करने का तरीका
भ्रमण प्राणायाम मुख्य रूप से सांस लेने-छोड़ने से संबंधित होता है। इसे ब्रीदिंग तकनीक भी कह सकते हैं। इसे करना बहुत सरल है। इसे करने के लिए जब आप टहलते हैं, तब उस समय करें। टहलने के दौरान शरीर को सीधा रखते हुए सांस धीरे-धीरे लें। जब अच्छी तरह से गहरी सांस ले लें, तो उसके बाद सांस छोड़ दें। ध्यान रहे कि सांस लेने से ज्यादा समय आपको सांस छोड़ते समय लगाना है। सांस को 5 से 7 कदमों के बीच तक अंदर ही रोके कर रखें और फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़ें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार जरूर दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 4
Walking Stairs
भ्रमण प्राणायाम करने के फायदे
इसका नियमित रूप से अभ्यास करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। टीबी, अस्थमा रोग, टायफॉइड, इन्फ्लूएंजा रोगों से बचने के लिए आप भ्रमण प्राणायाम हर दिन कर सकते हैं। इसको करने से दिल स्वस्थ रहता है। जो लोग शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करते हैं उन्हें भी इसे जरूर करना चाहिए। इस योग का अभ्यास 35 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए बहुत लाभदायक है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सावधानियां
भ्रमण प्राणायाम करते समय कुछ सावधानियां रखना जरूरी है। सांस तेजी से या जल्दबाजी में ना लें और ना ही छोड़ें। अपनी अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही इसका अभ्यास करें और सांस लेने की प्रक्रिया को बढ़ाएं। सीने में दर्द महसूस हो, तो इसे करना बंद कर दें। जब असहज महसूस होना ठीक हो जाए, तो दोबारा से इसका अभ्यास करना शुरू कर सकते हैं।
भ्रमण प्राणायाम करने की विधि अगर समझ नहीं आ रहीं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें