फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2022: भुजंगासन से लेकर सेतुबंधासन तक, जानिए संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए योगासनों के लाभ

Tue, 21 Jun 2022 12:17 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नियमित योग करने के लाभ - फोटो : Istock
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह देते हैं। योग की आदत न सिर्फ आपको शारीरिक निष्क्रियता के जोखिमों से बचाती है साथ ही मानसिक रूप से फिट रखने में भी सहायक हैं। योगविज्ञान में कई ऐसे आसनों का जिक्र मिलता है जो आपको फिट और स्वस्थ रखने के साथ कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे से भी बचा सकते हैं।

योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने और लोगों के बीच इसके फायदों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए कई प्रकार के प्रभावी योगाभ्यासों का जिक्र मिलता है जो आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए सभी लोगों को दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए रोजाना किन आसनों को करना आपके लिए लाभप्रद हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
ब्रिज पोज योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay
सेतुबंधासन योग का करिए अभ्यास

संतुबंधासन योग जिसे ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है, इसके अभ्यास की आदत बनाकर आप शरीर को आसानी से स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। इस योग के अभ्यास की आदत पीठ, ग्लूट्स, पैरों और टखनों को मजबूत करने के साथ छाती, हृदय कंधे और रीढ़ की बेहतर स्ट्रेचिंग करने में सहायक है। ऐसा करने से रक्त का संचार बेहतर बना रहता है और शरीर को शांति मिलती है। पेट, फेफड़े और थायरॉयड के अंगों को उत्तेजित करने के साथ यह योग पाचन में सुधार करने में भी सहायक है।
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : Istock
भुजंगासन योग के लाभ

भुजंगासन योग या कोबरा पोज के कई तरह के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभ के बारे में पता चलता है। अवसाद के लक्षणों को कम करने के साथ कमर के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिलाने और शरीर में सूजन को कम करने में भी इस योग के लाभ देखे गए हैं। यह योग नींद और शारीरिक मुद्रा में सुधार करता है जिससे कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं। 

4 of 5
वृक्षासन योग की बनाइए आदत - फोटो : Pixabay
वृक्षासन योग के फायदे

वृक्षासन योग या ट्री पोज, सभी उम्र के लोगों के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। यह पैरों की बेहतर स्ट्रेचिंग में मदद करने के साथ शारीरिक संतुलन में सुधार करता है। ट्री पोज़ के लिए विशेष एकाग्रता की आवश्यकता होती है। यह आपके कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ कमर, जांघों के लिए भी फायदेमंद अभ्यास माना जाता है। वृक्षासन आपको मानसिक शांति प्रदान करने वाला योगाभ्यास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्राणायाम योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay
प्राणायाम की आदत

प्राणायाम को विशेषज्ञ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे कारगर योगासनों में से एक मानते हैं। साल 2013 के एक अध्ययन में पाया गया कि प्राणायाम वयस्कों में तनाव के स्तर को कम करने के साथ नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है उनको इससे विशेष लाभ मिल सकता है। सांस का यह अभ्यास फेफड़े के कार्य को आसान बनाने के साथ संज्ञानात्मक प्रदर्शन को बढ़ावा देता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें