लगातार कंप्यूटर पर काम करने से अंगुलियों में दर्द होने लगता है। माउस को स्क्रॉल करने से सबसे ज्यादा असर अंगुलियों पर पड़ता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। अगर आपके साथ भी यह समस्या रहती है तो हाथों और अंगुलियों की ये कसरत आपको आराम दिला सकती हैं।
विज्ञापन
कंप्यूटर पर काम करते वक्त थक जाते हैं हाथ? इन तरीकों से तुरंत पाएं आराम
2 of 7
कसरत
हाथों में दर्द होने पर आप कसकर मुट्ठी बांधें जिससे हथेली और अंगुलियों की जकड़न खुल जाए। इसके लिए अंगूठे को अंदर करके मुट्ठी बनाएं और 30 से 60 सेकेंड के लिए उसे कसें। अब हाथ को ढीला छोड़ दें। लगातार चार बार इसे दोहराएं।
विज्ञापन
कंप्यूटर पर काम करते वक्त थक जाते हैं हाथ? इन तरीकों से तुरंत पाएं आराम
3 of 7
कसरत
लिखते-लिखते भी अंगुलियों में दर्द होने लगता है। इसके लिए हाथ को सीधा रखें और अंगूठे से हर अंगूली को ऐसे मिलाएं की 'O' बन जाए। इसे 30 से 60 सेकेंड तक करें। कम से कम चार बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
कंप्यूटर पर काम करते वक्त थक जाते हैं हाथ? इन तरीकों से तुरंत पाएं आराम
4 of 7
कसरत
टाइपिंग करते-करते अगर अंगुलियों में दर्द होने लगे तो मेज पर अपना हाथ रखें और एक-एक करके अपनी अंगुलियों को उठाएं और नीचे कर दें। आप चाहें तो इन्हें एक साथ भी उठा सकते हैं। इसे 8 से 12 बार कर सकते हैं।
विज्ञापन
कंप्यूटर पर काम करते वक्त थक जाते हैं हाथ? इन तरीकों से तुरंत पाएं आराम
5 of 7
कसरत
अगर माउस चलाते-चलाते अंगुलियां दर्द करने लगी हैं तो हाथ को मेज पर रखकर अंगुलियों को स्ट्रेच करने से आराम मिलेगा। इसके लिए हाथ को मेज पर सीधा रखें और अंगुलियों पर बल देते हुए स्ट्रेच करें। 30 से 60 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें। अब हाथ को ढीला छोड़ दों और लगातार चार बार इसे दोहराएं।
विज्ञापन
कंप्यूटर पर काम करते वक्त थक जाते हैं हाथ? इन तरीकों से तुरंत पाएं आराम
6 of 7
कसरत
हथेली में दर्द होने पर उसे स्ट्रेच करने से फायदा होगा। हथेली को स्ट्रेच करने के लिए सबसे पहले हथेली को मुंह के सामने सीधा रखें और अंगुलियों के ज्वाइंट से हथेली की ओर मोड़ें। ऐसे हथेली आधी खुली मुट्ठी की तरह हो जाएगी। 30 सा 60 सेकेंड तक इसी तरह रहें। इसे भी लगातार चार बार करें।
कंप्यूटर पर काम करते वक्त थक जाते हैं हाथ? इन तरीकों से तुरंत पाएं आराम
7 of 7
कसरत
अंगूठे की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए हाथ को मेज पर सीधा रखें। अंगुलियों को हल्के रबर बैंड से बांध लें यानी जितना हो सके अंगूठे को अंगुलियों से दूर रखें। 30-60 सेकेंड तक अंगूठे को अंगुलियों से दूर खीचें। इसे आप एक बार में 10 से 15 बार कर सकते हैं।