आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है। हमारी अनियमित जीवनशैली का प्रभाव सबसे ज्यादा हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस व्यस्त जीवनशैली में काम के दबाव, खानपान और तनाव की वजह से हमारी याद्दाश्त भी कमजोर होने लगती है। याददाश्त कमजोर होने के कारण हमें बहुत नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं एक ऐसे आसन के बारे में जो आपकी याद्दाश्त बढ़ाएगा।