Acidity Relied Yoga Asanas: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान, देर रात तक जागना और तनाव जैसी आदतों का सबसे ज्यादा असर हमारी गट हेल्थ पर पड़ता है। इसका परिणाम एसिडिटी, गैस, अपच, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याओं के रूप में सामने आता है। कई लोग इन परेशानियों से राहत पाने के लिए बार-बार दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर समस्या की जड़ पर ध्यान दिया जाए तो योग एक प्रभावी सहायक उपाय साबित हो सकता है।
योग केवल शरीर को लचीला बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, तनाव कम करने और आंतों की कार्यक्षमता को संतुलित रखने में भी मदद करता है। कुछ योगासन पेट के अंगों पर हल्का दबाव बनाकर रक्त संचार को बेहतर करते हैं और पाचन क्रिया को सक्रिय करने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि, यदि आपको लगातार एसिडिटी, तेज पेट दर्द या कोई गंभीर पाचन संबंधी बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
अगर आप रोजाना सिर्फ 15-20 मिनट इन योगासनों का अभ्यास करते हैं, तो समय के साथ पाचन तंत्र बेहतर रखने और एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।