फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gomukhasana Benefits: घुटनों और जोड़ों के दर्द का रामबाण इलाज, जानिए गोमुखासन कैसे करता है चमत्कार

Tue, 22 Jul 2025 09:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Gomukhasana Benefits : यह आसन मुख्यतः पीठ, कंधे, छाती और जांघों की मांसपेशियों पर काम करता है और शरीर में लचीलापन बढ़ाता है। आइए जानते हैं इसके अभ्यास का सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदे।
विज्ञापन
1 of 5
गोमुखासन - फोटो : Adobe Stock
Gomukhasana Benefits: योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है। ऐसा ही एक शक्तिशाली योगासन है गोमुखासन। संस्कृत शब्द ‘गोमुख’ का अर्थ होता है, गाय का मुख। इस आसन को करते वक्त शरीर की स्थिति गाय के मुख जैसी लगती है, इसलिए इसका नाम गोमुखासन रखा गया है। यह आसन मुख्यतः पीठ, कंधे, छाती और जांघों की मांसपेशियों पर काम करता है और शरीर में लचीलापन बढ़ाता है। आइए जानते हैं इसके अभ्यास का सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोमुखासन - फोटो : Adobe Stock
गोमुखासन अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- एक समतल जगह पर चटाई बिछाकर बैठ जाएं।
स्टेप 2- दाएं पैर को मोड़कर बाएं नितंब के पास रखें।
स्टेप 3- अब बाएं पैर को मोड़कर दाएं पैर के ऊपर रखें, दोनों घुटने एक के ऊपर एक होने चाहिएं।
स्टेप 4- दाहिने हाथ को ऊपर उठाकर पीछे की ओर मोड़ें और बाएं हाथ को नीचे से घुमाकर पीछे ले जाएं।
स्टेप 5- दोनों हाथों की उंगलियां आपस में मिलाएं और पीठ के पीछे जकड़ें।
स्टेप 6- छाती को तानते हुए पीठ सीधी रखें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
स्टेप 7- इस स्थिति में कम से कम 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें, फिर पैर और हाथ बदलकर दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com
गोमुखासन के फायदे 

कंधों और छाती को खोले

यह आसन पीठ और कंधों की जकड़न दूर करता है और छाती को फैलाने में मदद करता है।


डायबिटीज और हॉर्मोन बैलेंस में सहायक 

यह पाचन और एंडोक्राइन सिस्टम को सुधारता है, जिससे डायबिटीज जैसे रोगों में राहत मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को इस आसन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। महिलाओं के लिए भी यह आसन असरदार है।

4 of 5
तनाव, स्ट्रेस - फोटो : Freepik.com
तनाव और एंग्जायटी कम करे 

गोमुखासन के नियमित अभ्यास से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है, जिससे मन शांत होता है और मानसिक तनाव कम होता है।


स्पाइन और हिप्स के लिए फायदेमंद

इस आसन का अभ्यास रीढ़ और कूल्हों की लचीलापन बढ़ाता है जिससे पीठ दर्द में राहत मिलती है। घंटों डेस्क वर्क करने वालों के लिए यह आसन रामबाण उपाय है, पोस्चर में सुधार और पीठ व कमर दर्द से राहत के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गठिया - फोटो : Freepik.com
गठिया और जोड़ों के दर्द में असरदार

जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, उनके लिए यह योगासन बहुत फायदेमंद है। गोमुखासन के अभ्यास से गठिया रोग से राहत मिलती है। 



गोमुखासन के अभ्यास की सावधानियां
  • अगर कंधों, घुटनों या रीढ़ की हड्डी में कोई गंभीर चोट है तो यह आसन डॉक्टर की सलाह से ही करें।
  • शुरुआत में योग शिक्षक की निगरानी में अभ्यास करना बेहतर होगा।
  • जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें इस आसन का अभ्यास न करने की सलाह दी जाती है।
---------------------------------------
 
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें