फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधे और सीने को मजबूत करने में मदद करेगा ये योगासन, रोजाना अभ्यास से मिलेगा लाभ

Sun, 18 Oct 2020 09:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज और योग बहुत जरूरी है। लेकिन इसके साथ ही सही फिटनेस के लिए हाथों का होना जरूरी है। लेकिन कई बार हाथों की कमजोरी की वजह से ठीक ढंग से योग या कसरत नही हो पाती है। कंधों को मजबूत करने से शरीर के दूसरे हिस्सों में भी मजबूती आती है। आगे की स्लाइड में जानिए वो पांच योगासन जो कंधों को मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गोमुखासन
इस आसन को करने से सांस की बीमारियां दूर होती है। सांस से जुड़े आसन करने से मन-मस्तिष्क शांति मिलती है और किसी भी तरह के तनाव दूर होते हैं। इस आसन को करने के लिए दंडासन में बैठते हुए बांए पैर को मोड़कर एड़ी को दाएं हिप के पास रखें। वहीं स्थिति दाएं पैर के साथ भी करें। अब हाथों को उठाकर एक हाथ को ऊपर की ओर से पीछे ले जाए और दूसरे हाथ को पेट के पास से पीछे की ओर ले जाकर दूसरे हाथ के पंजे को पकड़ने की कोशिश करें। गर्दन और कमर बिल्कुल सीधी रखें। इस आसन को करने से कंधे और हाथों में भी मजबूती आती है। 
विज्ञापन

3 of 4
yoga - फोटो : social media
गरुड़ासन
गरुड़ासन को करने से पैरों के साथ ही हाथों को मजबूत करने के लिए गरुड़ासन करना चाहिए। इसे करने से हाथों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इस आसन को करने के लिए ताड़ासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं। इसके बाद घुटनों को मोड़े और बाएं पैर को उठाकर दाहिने पैर के ऊपर घुमा लें। हाथों को भी इसी प्रकार एक दूसरे के ऊपर घुमाकर हाथ जोड़ें। 
विज्ञापन

4 of 4
yoga - फोटो : pixa
अधोमुख श्वानासन
हाथों को मजबूत करने में ये योगासन भी लाभदायक है। इसे करने के लिए घुटनों के बल खड़े हो जाएं। फिर हाथों को जमीन पर रखें। पंजों पर जोर देते हुए घुटने सीधे करें और कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठा लें। हाथों को आगे करके शरीर को अंग्रेजी के वी शेप में बना लें। यह आसन करने से हाथों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें