अक्सर लोगों को लगता है कि योगासनों के अभ्यास की आदत सिर्फ मन को शांत करने और नकारात्मकता को दूर करने में ही लाभकारी है, पर असल में इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाना संपूर्ण शरीर को लाभ देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि शारीरिक ताकत, लचीलेपन, समन्वय को बेहतर बनाए रखने के साथ कई प्रकार के रोगों को कम करने में भी योगासनों के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है।
शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए शरीर की स्ट्रेचिंग पर भी जोर दिया जाता रहा है, कुछ प्रकार के योगासनों के अभ्यास की आदत इसमें भी आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्ट्रेचिंग लचीलेपन में सुधार करने में मदद कर सकता है जिसके परिणामस्वरूप आपके जोड़ों की ताकत बढ़ती है, शरीर के लचीलेपन में सुधार होता है और शारीरिक गतिविधियों के प्रदर्शन में सुधार आता है। स्ट्रेचिंग की आदत बनाकर इंजरी के जोखिम को कम किया जा सकता है। चूंकि स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ती है ऐसे में इससे रक्त परिसंचरण में सुधार होने के साथ अंगों की सेहत को बेहतर रखने में लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि स्ट्रेचिंग के लिए दिनचर्या में किन योगासनों को शामिल करना लाभकारी हो सकता है?