फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में रोजाना खाएंगे ये पत्ता तो नहीं होंगे इस बड़ी बीमारी के शिकार

Mon, 13 Nov 2017 08:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
अक्सर प्रेग्नेंसी के बाद गर्भवती महिलाओं में एनीमिया के साथ-साथ हाइपरटेंशन की समस्या भी देखी जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर अक्सर गर्भवती महिलाओं को दवा खाने से परहेज करने के लिए कहते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में अगर महिलाएं इस जादुई पत्ते का सेवन करती हैं तो कई परेशानियों से बचाव किया जा सकता है। 

पढ़ें- गर्दन पर मोटापा दिखने लगा है तो ये 5 टिप्स अपनाएं, चर्बी से छुटकारा पाएं
विज्ञापन

2 of 5
एनीमिया
प्रैग्नेंट महिलाओं में बच्चे के जन्म के बाद खून की कमी हो जाती है जिसकी वजह से वो एनिमिया का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में महिलाएं तुलसी के पत्तों का सेवन करना शुरू कर दें तो इस कमी से बचाव किया जा सकता है। खास बात ये है कि इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
तनाव 
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अक्सर मूड स्विंग होता है। जिसकी वजह से वो कई बार काफी तनाव भी महसूस करती हैं। तनाव की वजह से होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में तुलसी के पत्तों का सेवन करने से दिमाग शांत रहता है। 

 

4 of 5
बच्चे का विकास 
प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में तुलसी के पत्तों का सेवन भ्रूण के विकास के लिए अच्छा होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए बच्चे के लिए काफी फायदेमंद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खून के थक्‍के जमने से रोकता है
तुलसी में सभी प्रकार के पौषक तत्वों के साथ विटामिन k भी काफी मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में खून के थक्के जमने से रोकता है। डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को रोजाना 2-3 तुलसी की पत्तियों का सेवन करने के लिए कहते हैं। इसे खाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें