फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी प्रोडक्ट को छोड़कर ये 5 आसान योग करें, थम जाएगी आपकी उम्र

Thu, 19 Oct 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
योगा और स्वास्थ्य
चेहरे की झुर्रियों को दूर रखकर खूबसूरती बनाए रखने के लिए अब एंटी-एजिंग प्रोडक्ट की जगह इन फेशियल योगा टिप्स की मदद लीजिए। किफायती होने के साथ इनका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं है। लंबे समय तक जवां दिखने की चाहत में लोग बोटॉक्स जैसे की एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट करवाते हैं और कई बार उनके साइड एफेक्ट इतने भयानक होते हैं कि उससे त्वचा और भी बदतर हो जाती है।

पढ़ें- बढ़ती उम्र के साथ रोमांस क्यों कम कर देती हैं महिलाएं, रिसर्च में खुलासा
विज्ञापन

2 of 6
lion facial yoga
लॉयन फेस योग
धीरे-धीरे सांस रोकें, अपनी जीभ बाहर करें और आंखों को पूरी तरह खोलें। जीभ को जितना बाहर की ओर खींच सकते हैं उतना निकालें। इससे चेहरे का रक्त प्रवाह बढ़ेगा और त्वचा में कसाव होगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
eye exercise
आंखों का व्यायाम
सिर को सीधा रखें और बिना गर्दन हिलाएं आंखों से पहले अपनी दाईं ओर देखें और फिर बाईं ओर देखने की कोशिश करें। शुरू-शुरू में आपको तकलीफ होगी पर नियमित रूप से यह व्यायाम करने पर आपको आदत हो जाएगी।

 

4 of 6
गालों के लिए व्यायाम
पहले गहरी सांस लें और फिर मुंह को जितना फुला सकते हैं फुलाएं। इस अवस्था में 30 से 60 सेकंड तक रहें। फिर नाक से सांस बाहर छोड़ें। इससे गालों की त्वचा में कसाव रहेगा और हंसते वक्त झुर्रियां नहीं पड़ेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
गर्दन के लिए व्यायाम
सबसे पहले अपने सिर को दाईं ओर झुकाएं जिससे आपके कान आपके कंधों को छुएं। कंधें न उठाएं। अब अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं और धीरे-दीरे फर्श की ओर रखें। इससे गर्दन और कंधों की मांसपेशियों में खिंचाव होगा और ये सुडौल होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chin exercise
ठुड्डी के लिए व्यायाम
अपने निचले होठों को ऊपरी होठों के ऊपर रखें। आप इन्हें जितना ऊपर तक चढ़ा सकते हैं उतना चढ़ाएं। इससे आपको ठुड्डी व उसके आस-पास खिंचाव का अनुभव होगा। यह प्रक्रिया कम से कम 10 सेकंड तक करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें