फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए फिट रहने के लिए मलाइका अरोड़ा करती हैं कौनसे योगासन

Thu, 28 Jan 2021 11:03 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपनी फिटनेस का राज योग को बता चुकी हैं - फोटो : Instagram

फिट रहना हमारी आवश्यकता है। फिट रहेंगे तो हमें कोई बीमारी नहीं होगी। साथ ही फिट रहेंगे तो हमारे प्रति सभी लोग आकर्षित होंगे। फिटनेस की यदि बात करें तो बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां उनकी फिटनेस का राज योग को बताती हैं। शिल्पा शेट्टी हो, मलाइका अरोड़ा हो या फिर सुष्मिता सेन। ये सभी नियमित रूप से योग करती हैं। मलाइका अरोड़ा कई बार अपनी फिटनेस का राज योग को बता चुकी हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए मलाइका अरोड़ा किन आसनों को करके इस उम्र में भी खुद को इतना फिट रखती हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala

सर्वांगासन
मलाइका अरोड़ा अपने योग रूटीन में सर्वांगासन करती हैं। सर्वांगासन करने से पूरे शरीर का योग हो जाता है। यदि आपका वजन ज्यादा है तो सर्वांगासन करने से वो धीरे-धीरे कम होने लगेगा। समय के साथ शरीर का लचीलापन भी बढ़ने लगेगा। सर्वांगासन करने के लिए दीवार का सहारा भी लिया जा सकता है। धीरे-धीरे जब ये नियमित रूप से किया जाने लगता है तो बिना किसी सहारे के भी अच्छे से होने लगता है।

विज्ञापन

3 of 5
हलासन - फोटो : social media

हलासन
हलासन भी स्वस्थ रहने के लिए किए जाता है। हलासन करने के लिए जमीन पर लेट जाएं। दोनों पैरों को जोड़कर रखें और फिर इन्हें आगे से उठाते हुए सिर के पीछे ले जाएं। ऐसा करने पर शरीर की हल जैसी आकृति बन जाएगी। पैरों को मोड़ना नहीं है और कम से कम 15 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें। प्रतिदिन करने पर आपको खुद से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 

4 of 5
वृक्षासन - फोटो : अमर उजाला

वृक्षासन
प्रतिदिन वृक्षासन करने से भी मनुष्य स्वस्थ रहता है। इसे करना बहुत आसान होता है। इसे करने पर शरीर की आकृति किसी वृक्ष के समान दिखाई देती है। इसे करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं, एक पैर को धीरे से उठाएं और मोड़ते हुए अगले पैर की जांघ तक ले जाएं। दोनों हाथों को आसमान की ओर ले जाएं और नमस्कार की मुद्रा बनाएं। ऐसा प्रतिदिन करें, शरीर का सारा अतिरिक्त वसा निकल जाएगा और बहुत जल्द एकदम फिट दिखने लगेंगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उष्ट्रासन - फोटो : social media
उष्ट्रासन
महिलाओं के लिए उष्ट्रासन करना बहुत जरूरी है इसलिए मलाइका स्वयं इसे करती हैं। उष्ट्रासन करने से शरीर में लचीलापन रहता है, साथ ही नीचे का अतिरिक्त मोटापा भी इसे करने से जल्दी कम हो जाता है। जिन महिलाओं के मासिक धर्म अनियमित रहते हैं, वे यदि नियमित रूप से इस आसन को करती हैं तो जल्द ही उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। इससे पाचन तंत्र भी ठीक तरह से काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें