फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंड्रफ की खुजली से होते हैं शर्मिंदा, तो अपनाएं ये आसान तरीके

Wed, 10 May 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
रूसी
आपके बालों की सेहत नासाज होने का सबसे बड़ा कारण रूसी होता है। इसकी वजह से ना सिर्फ आपको पूरे सिर में खुजली होती रहती है बल्कि आपके बाल भी टूटकर गिरने लगते हैं। कई बार तो आपको सिर में हो रही इस खुजली की वजह से लोगों के सामने शार्मिंदा भी होना पड़ता है।

दरअसल सिर की डेड स्किन और बालों में जमा तेल की वजह से सिर की स्किन झड़ने लगती है जिसे हम रूसी के नाम से जानते है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर हम इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।     
 
विज्ञापन

2 of 5
नीम के पत्तें
रूसी हटाने के लिए दो मुट्ठी नीम के पत्तों को 4 से 5 कप गर्म पानी में रातभर भिगोकर रख दें। इसके बाद अगले दिन सुबह नहाने से एक घंटा पहले इस पानी को छान कर बालों के जड़ों में अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद पानी से सिर को अच्छी तरह से धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
मेथी
आपकी रसोई में आसानी से मिल जाने वाली मेथी आपके बालों के लिए वरदान हैं। मेथी प्रोटीन और एमिनो एसिड का मूल स्रोत होता है जो बालों के विकास और रूसी को होने से रोकने में मदद करता है। मेथी के इस्तेमाल करने से आपके बाल रेशमी हो जाएगें। 

एक कप पानी में जरूरत के अनुसार मेथी के कुछ दानें रातभर भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह होते ही मेथी के दानों को छानकर पीस लें। मेथी के इस पेस्ट को अपने सिर पर अच्छी तरह लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें। 
 

4 of 5
प्याज
रूसी हटाने के लिए सिर पर प्याज का रस लगाकर बालों को दो घंटे बाद ठंडे पानी से शैंपू कर लें। प्याज की बदबू हटाने के लिए बालों में नींबू का रस लगाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड एक बेहतरीन क्लींजर होता है। हफ्ते में दो बार नींबू स्काल्प पर रगड़ने से बालों की रूसी दूर होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें