अरे, मैंने गाड़ी की चाबी कहां रख दी? उफ! मैं तो टिफिन रखना भूल ही गया। कामकाजी लोगों में ऐसी समस्या आम होती है। वह छोटी-छोटी बातों को भूलने लगते हैं। इसका एक बड़ा कारण काम का दबाव, ऑफिस पहुंचने की भागदौड़ और पर्याप्त आराम न मिलना हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या होती है, तो कुछ आसान से उपायों से आप भूलने की बीमारी को दूर कर सकते हैं।
दिमागी कोशिकाओं को पर्याप्त विटामिन डी न मिलने से व्यक्ति को जल्दी भूलने, चीजें याद न रहने जैसी समस्याएं हो जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Memory Loss
इस वजह से कमजोर होती है याद्दाश्त
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्नियाका एक शोध कहता है कि लोगों में विटामिन डी की कमी के कारण डिमेंशिया होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिले, इसके लिए धूप सेंकना सबसे फायदेमंद होता है। शोधकर्ता कहते हैं कि विटामिन डी की कमी का असर शरीर के हर हिस्से पर पड़ता है। इससे दिमागी कोशिकाएं भी प्रभावित होती हैं।
दिमागी कोशिकाओं को पर्याप्त विटामिन डी न मिलने से चीजें याद न रहने जैसी समस्या हो जाती है। इसलिए ऑफिस कल्चर में काम करने वाले ऐसे लोग जिन्हें जल्दी भूलने की बीमारी है, उन्हें शरीर को पर्याप्त विटामिन डी देना चाहिए। शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन डी की कमी आपके दिमाग, रोग प्रतिरोधक क्षमता व हड्डियों के लिए भी नुकसानदेह है।
विज्ञापन
3 of 7
food
डाइट में इन्हें करें शामिल
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में मछली, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें। ड्राई फ्रूटस में बादाम याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है। सूखे मेवे जैसे बादाम, पिस्ता, अंजीर, खुमानी, अलसी, अखरोट, सूरजमुखी के बीज स्मरण शक्ति को बढ़ाने में काम आते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई व एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। दही में प्रोटीन व कैल्शियम के साथ टायरोसिन अमीनो एसिड होता है, जोकि ब्रेन पावर बढ़ाने में सहायक होता है। स्ट्रॉबेरी में एंथोसाइनिन पदार्थ पाया जाता है, जो कि दिमाग की याददाश्त बढ़ाता है।
4 of 7
walking
सूर्योदय से पहले टहलें
विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना दस से बीस मिनट तक धूप सेंकिए लाभ होगा। अगर भूलने की बीमारी है, तो सुबह की सैर करने से दिमाग को ताजी ऑक्सीजन मिलने से लाभ होता है।
विज्ञापन
5 of 7
योगा
- फोटो : self
योग करें
प्राणायाम व सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम भी दिमाग को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद हैं। सुबह जल्दी सूर्योदय से पहले उठकर टहलना भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा आपके दिमाग को भी सुकून देता है। योगा और मेडिटेशन से आपके दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और खून मिलता है जिसका सीधा असर आपके ब्रेन मेमोरी पर पड़ता है।
विज्ञापन
6 of 7
Memory Loss
डॉक्टर कहते हैं
भूलने की समस्या का कोई एक मुख्य कारण नहीं होता है। यह भूलने संबंधी बीमारी जैसे डिमेंशिया, अल्जाइमर, एंग्जाइएटी डिसॉर्डर के लक्षण भी हो सकते है। अनियमित खान, शरीर को पोषण न मिलने से भी यह समस्या होती है। तनाव, अवसाद भी भूलने का एक कारण है। सिर में चोट, मिग्री के दौरे, दिमागी इन्फेक्शन, डायबीटिज से भी दिमाग प्रभावित होता है। इंटरनेट का ज्यादा प्रयोग भी इसका एक कारण है।
अगर भूलने की समस्या है, तो चिकित्सक से एक बार संपर्क करें। अगर दिमाग संबंधी कोई बीमारी नहीं है, तो खानपान पर ध्यान दें, संतुलित डाइट लें। पर्याप्त नींद लें। योगा, व्यायाम आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। दिमागी कसरत वाली गेम खेलें। लाभ होगा।