Yoga For Stiff Body: सुबह नींद खुलने के बाद शरीर में अकड़न, कमर में खिंचाव या गर्दन- कंधों में जकड़न महसूस होना कई लोगों के लिए आम परेशानी है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में सोने, कम शारीरिक गतिविधि या मांसपेशियों की जकड़न के कारण उठते समय शरीर कुछ देर तक भारी लग सकता है।
ऐसे में बिस्तर से तुरंत उठने के बजाय कुछ हल्की योग गतिविधियां और स्ट्रेचिंग शरीर को धीरे-धीरे एक्टिव करने में मदद कर सकती हैं। बालासन, सेतुबंधासन, मार्जरी आसन, पवनमुक्तासन और सुप्त पादांगुष्ठासन आदि योगासनों का अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है।
यहां बताए जा रहे 5 आसान योग अभ्यास सुबह शरीर को मूवमेंट के लिए तैयार करने में उपयोगी हो सकते हैं। इन्हें धीरे-धीरे करें और किसी भी मुद्रा में दर्द होने पर तुरंत रुक जाएं।