आपकी सेक्शुअल लाइफ आपके स्वास्थ्य और फिटनेस लेवल पर काफी हद तक निर्भर करती है। अगर आपका शरीर फिट और हिट रहेगा तभी आप यौन क्षमताओं के संबंध में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। ये आसान से आसन आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Getty Images
लंज-
ये व्यायाम आपको सेक्शुअली एक्टिव बनाने में मदद करता है। इसके लिए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद एक पैर को दाहिनी तरफ खोलें और घुटनों पर जोर देते हुए झुकें। दूसरे पैर से भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
विज्ञापन
3 of 6
स्केव्ट्स-
अपने सेक्शुअल परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए स्केव्ट्स करें। ये आसन पैल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। तस्वीर में देखकर आप इसको करने का तरीका समझ सकते हैं।
4 of 6
- फोटो : Getty Images
पुश अप्स-
सबसे पहले पेट के बल सीधे होकर लेट जाएं। शरीर का पूरा भार हाथों और पैरों पर रखें और बाकी शरीर को हवा में छोड़ दें। शरीर को नीचे लेकर जाते वक्त सांस बाहर छोड़ें और शरीर को ऊपर उठाते वक्त सांस को अंदर लें।
विज्ञापन
5 of 6
प्लैंक-
सबसे पहले पुश-अप्स की स्थिति में आ जाएं। इसके बाद पैर और कमर को सीधा करें, आपका शरीर बीच से झुकना नहीं चाहिए। इस स्थिति में जितनी भी देर रह सकें रहें। सांस को भी रोककर रखें।
कीगल-
अपने घुटनों को मोड़ कर आराम की स्थिति में बैठ जाए। अब आप ध्यान केंद्रित करके पीसी मसल्स को टाइट करके संकुचित करें। पीसी मसल्स, पैरों के बीच पेल्विक के पास स्थित होती हैं। इस दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें।