फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं ये योगासन, नियमित अभ्यास से होगा असर

Thu, 02 Jul 2020 08:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं में प्रजनन क्षमता की कमी का कारण तनाव और चिंता है। जिसकी वजह से वो मां बनने के सुख से वंचित रह जाती हैं। तमाम तरह के इलाज के साथ ही सही खानपान और जीवनशैली की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। योग प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इस बात का दावा तमाम शोध में भी किया जाता है। तो आगे की स्लाइड में जानिए किन योगासनों की मदद से प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।


 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
बद्ध कोणासन
बद्ध कोणासन को करने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। बटरफ्लाई पोजीशन के नाम से जाना जाने वाला ये योगासन घुटनों से लेकर हिप्स तक की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है। जो महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social media
प्राणायाम
रोजाना सांस से संबंधित इस आसन को करने से मन को शांति और सुकून मिलता है। जिसकी वजह से तनाव कम होता है और मां बनने की संभावना में वृद्धि होती है। 


 

4 of 7
बालासन - फोटो : social media
बालासन 
बालासन यानी चाइल्ड पोज, रोजाना खाली पेट सुबह इस आसन का अभ्यास तमाम बीमारियों में राहत देता है। साथ ही बालासन महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
शवासन - फोटो : social media
शवासन
शवासन शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है। जिसकी मदद से उच्च रक्तचाप और अनिद्रा जैसी बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। वहीं इस आसान का रोजाना अभ्यास मानसिक शांति भी देता है जो अकारण क्रोध और निराशा को दूर कर ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है। 
विज्ञापन

6 of 7
योगा
वज्रासन
वज्रासन करने से शरीर मजबूत और स्वस्थ रहता है। अगर रोजाना वज्रासन किया जाए तो पाचन तंत्र मजबूत होता है और पूरे शरीर में रक्त का संचार सुचारू रूप से होने लगता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिमोत्तासन
पश्चिमोत्तासन का अभ्यास सभी लोगों के लिए जरूरी होता है। इस आसन को करने से जहां पेट के आसपास जमा चर्बी दूर होती है और पाचन दुरुस्त होता है। वहीं पुरुषों में इस आसन को करने से अनेक फायदे देखने को मिलते हैं। जिसकी मदद से इनमें हार्मोंस की गड़बड़ी दूर होती है और सुखी वैवाहिक जीवन मिलता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें