फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों पर जमा मैल को झट से दूर करेगा ये खास उपाय, आजमाकर देखिए

Wed, 14 Mar 2018 09:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दांतों पर जमा मैल किसी की भी प्यारी सी मुस्कान को भी फीका बना सकती है। अक्सर दांतों की सफाई ढंग से नहीं करने की वजह से दांतों के ऊपर मैल जमने लगती है। जो बाद में देखने में काफी भद्दी लगने के साथ सांस की बदबू का भी कारण बन जाती है।

जिसकी वजह से व्यक्ति लोगों के सामने शर्मिंदा होने पर मजबूर हो जाता है। अगर आप भी अपने दांतों पर जमा मैल को हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। ये उपाय वाकई कमाल के हैं। खास बात यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऐलोवेरा
प्राकृतिक तरीके से दांतों को साफ करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते का टुकड़ा लेकर उसके छिलके को उससे अलग कर लीजिए। इसके बाद लगभग 2 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर एलोवेरा में मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक टूथब्रश की मदद से इस पेस्ट को अपने पीले दांतों पर 5 मिनट तक घिसे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
नीम का तेल
इस उपाय के अलावा आप सरसों के तेल और नीम की पत्तियों से बनाए गए पेस्ट को भी दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।  
 

4 of 5
दांतों को साफ रखने के लिए इन उपायों के अलावा सुबह और सोने से पहले दोनों समय जरूर ब्रश करें। इसके अलावा कुछ भी खाने-पीने के बाद पानी से अच्छी तरह से कुल्ला जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोट- दांतों को साफ करने के लिए बताए गए दोनों ही उपायों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है बावजूद इसके अगर आपके दांतों में पहले से कोई समस्या है तो इन उपायों को आजमाने से पहले डॉक्टर का परामर्श जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें