फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी प्रेग्नेंसी के दौरान कर रही हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान

Sat, 19 Aug 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
हेल्थ
मां बनने की खुशखबरी हर महिला की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होता है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती है जिसका खामियाजा होने वाले बच्चे को भुगतना पड़ता है। तो अगर आप भी प्रेग्नेंट है या फिर फैमिली प्लानिंग करने जा रही है तो इन चीजों को ध्यान में रखना आपकी सेहत के लिए जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
हेल्थ
खाने का ध्यान रखना
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है क्योंकि बच्चे का पोषण महिला से ही होता है। जिसमें प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन्स शामिल होना चाहिए। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को 300 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है। हालांकि ऐसे समय में महिलाओं का वेट बढ़ना लाजमी है। 

पढ़ें- लिपस्टिक या लिप बाम नहीं, ये खास MASK अब होठों को बनाएगा खूबसूरत
विज्ञापन

3 of 5
हेल्थ
जरूर करें ब्रेक फास्ट
अक्सर ऐसा देखा गया है कि महिलाएं खुद में बढ़ते वजन को लेकर परेशान हो जाती है और ब्रेक फास्ट नहीं करती या फिर करना भूल जाती हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रही है तो न करें क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान दिन में 3 बार खाना और 2 बार स्नैक्स लेना सेहत के लिए अच्छा रहता है। ऐसा करने से आपका बल्ड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है। 

4 of 5
हेल्थ
रोजाना करें व्यायाम
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं साथ ही महिलाएं ज्यादा समय तक खड़ी नहीं हो पाती। इसलिए थोड़ा-थोड़ा व्यायाम उनकी सेहत के लिए काफी अच्छा रहता है। इसके साथ ही व्यायाम करने से शरीर को डिलीवरी के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। हालांकि कोई भी व्यायाम करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेल्थ
तनाव से रहें दूर
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को तनाव से दूर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तनाव का सीधा असर महिला की सेहत पर पड़ता है और तनाव की वजह से खाने से मिले पोषक तत्वों को शरीर सोख नहीं पाता। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें