फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक से नींद नहीं आती तो रोजाना करें ये चार योगासन, कुछ ही दिनों में मिलेगा फायदा

Mon, 13 Jul 2020 07:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sleep - फोटो : pixa
आजकल की तनावभरी जिंदगी में बहुत सारे लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है। जिसकी वजह से हाई बीपी और हाइपरटेंशन की दिक्कत जन्म लेने लगती है। साथ ही शरीर को भी ठीक से आराम नहीं मिल पाता। लेकिन योगासन की मदद से नींद ना आने की परेशानी को दूर किया जा सकता है। बस हर सुबह इन योगासनों को नियम से करें। कुछ ही दिनों में असर नजर आने लगेगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
yoga
हस्तपादासन
हस्तपादासन को रोजाना करने से शरीर में खिंचाव उत्पन्न होता है। जिसकी वजह से शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। नर्वस सिस्टम ठीक होने और कमर के दर्द में ये आसन राहत पहुंचाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
yoga - फोटो : social media
बालासन 
इसे चाइल्ड पोज भी कहते हैं। इस आसन को करने से कमर दर्द को ठीक करने के साथ ही नर्वस सिस्टम को ठीक करता है। जिसकी वजह से नींद न आने की समस्या दूर होती है। 

 

4 of 5
yoga - फोटो : social media
बद्धकोणानस
इस आसन को तितली आसन भी कहते हैं। लगातार खड़े होने की वजह से होने वाली थकान को मिटाने में ये आसन मदद करता है। साथ ही इस आसन को करने से इनर थाई, घुटनों और पैरों के ज्वॉइंट्स को दर्द से राहत मिलती है। जिसकी वजह से नींद अच्छी आती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa
विपरीत करणी आसन
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर आराम से लेट जाएं। अब अपने हाथों को सीधा जमीन पर रखकर पैरों को ऊपर की ओर उठाना शुरू करें। पैरों को इतनी उंचाई पर उठाए कि 90 डिग्री का कोण बन जाए। पैरों के साथ ही नितंबों को भी ऊपर की तरफ उठाकर उसके नीचे तकिया रख लें। अब इस अवस्था में करीब पांच मिनट तक रह सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें