Yoga Tips: गलत लाइफस्टाइल के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो जाती हैं। दिनभर डेस्क वर्क करने और शारीरिक सक्रियता न होने से गर्दन और कंधे में अकड़न की समस्या होने लगती है। लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठना, गलत बॉडी पोस्चर, भारी सामान उठाने से भी गर्दन और कंधे बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि गर्दन मोड़ने या रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होने लगती है। गर्दन या कंधे में अकड़न व दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए अक्सर लगो पेन किलर्स का सहारा लेते हैं। दवाओं के सेवन से कुछ समय के लिए तो आराम मिल जाता है लेकिन लंबे समय के लिए इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ योगासनों के अभ्यास से शरीर संबंधी कई परेशानियां और दर्द व अकड़न की समस्या से राहत मिल सकता है। ऐसे में गर्दन और कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।