फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत कीमती है आपकी मुस्कुराहट, उसे बनाए रखने के लिए भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Thu, 11 May 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
दांतों की केयर
एक प्यारी सी मुस्कान आपके चेहरे की सुन्दरता पर चार चांद लगा सकती है। लेकिन आपकी ऐसी मुस्‍कुराहट के लिए जरूरी है आपके सुंदर, सफेद और चमकदार दांत। जी हां अक्सर हम लोग सिर्फ अपने चेहरे और त्‍वचा के लिए सजग रहते हैं। लेकिन अपने दांतों की केयर करना अक्सर भूल जाते हैं।

दांतों की केयर करने का ख्याल हमें तब तक नहीं आता जब तक हमें दांतों में कोई दिक्कत ना महसूस होने लगे। आइए जानते हैं अपने दांतों को लेकर हमें कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
पुराना ब्रश
पुराना ब्रश 
दांतों की केयर के लिए आपको इस बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि आप तीन महीने से ज्यादा पुराना ब्रश यूज ना करें। तीन महीने होते ही अपना ब्रश बदल दें। 
विज्ञापन

3 of 5
देर तक ब्रश न करें
देर तक ब्रश न करें 
आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोग देर तक ब्रश करते रहते हैं।  ऐसा बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दांतों की गंदगी को साफ करने के लिए उन्हें कम से कम 3 मिनट तक ब्रश करें।

4 of 5
कैल्शियम और विटामिन डी की कमी
कैल्शियम और विटामिन डी 
उम्र के साथ शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो जाती है। जिसके कारण भी दांतों में कई दिक्‍कतें आती हैं। जिसके लिए हमें अपने डॉक्‍टर से पूछकर कैल्शियम और विटामिन डी के सप्‍लीमेंट ले लेने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिन में दो बार ब्रश करना
दिन में दो बार ब्रश 
कई लोग दिन में एक ही बार ब्रश करते हैं। लेकिन हमें दिन में कम से कम दो बार तो जरूर ब्रश करना चाहिए। इसके साथ ही हमें अपना ब्रश भी गंदी जगह पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से ब्रश पर बैक्‍टीरिया जमा हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें