फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखते वक्त करें ये पांच काम, थम जाएगा बुढ़ापा

Mon, 18 Dec 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
1 of 5
beauty
प्रदूषण, तनाव और असंतुलित जीवनशैली की वजह से चेहरे पर वक्त से पहले झुर्रियां पड़ने लगती हैं और वे अपनी उम्र से बड़े लगने लगते हैं। इसके लिए वे मंहगी क्रीम खरीदते हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। 

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको फेशियल योगा जरूर करना चाहिये। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे आप दफ्तर या घर में बैठे-बैठे आराम से कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Facial Yoga
चेहरा
चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए लॉयन फेस आसन कर सकते हैं। इसके लिए धीरे-धीरे सांस रोकें, जितना हो सके अपनी जीभ को बाहर निकालें और आंखों को पूरी तरह खोलें। इस मुद्रा में 60 सेकेंड तक रहें। इससे चेहरे का रक्त प्रवाह बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
Facial Yoga
माथा
बीच की अंगुलियों को दोनों भौहों के मध्य में और तर्जनी (इंडेक्स) अंगुली को भौहों के बाहर के कोनों पर रखें और उन्हें थोड़ा दबाएं। ऊपर की ओर देखें और इस मुद्रा में दस सेकेंड तक बने रहें। इस क्रिया को लगातार 6 बार दोहराएं। इसके अलावा आप एक और काम कर सकते हैं। माथे की झुर्रियों के लिए भौहों को जितना ऊपर उठा सकते हैं, उठाएं। फिर अंगुलियों से भौहों से ऊपर मसाज करें। 
 

4 of 5
Facial Yoga
जबड़ा
अपने होठों से दांतों को ढकें जिससे 'ओ' बन जाए। ऊपर की ओर देखते हुए इसी मुद्रा में मुस्कुराएं। मुस्कुराते हुए अपनी ठोडी पर अंगुली रखें। अब जबड़े को ऊपर-नीचे करें। ऐसा दो बार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Facial Yoga
आंखें
ऊपर की ओर देखें और एक बिंदू पर ध्यान केंद्रित करें। जितनी देर हो सके इस अवस्था में रह सकते हैं। ऐसा करने से आंखों के पास रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे डार्क सर्कल्स दूर होते हैं। 
आकाश की ओर देखें और मुंह को सिकोड़ें। करीब पांच सेकेंड तक इस अवस्था में रहें। इस करने से गर्दन की मांसपेशियां खिंचती हैं और मजबूत बनती हैं।

पढ़ें: शराब के साथ ये एनर्जी ड्रिंक मिलाकर कभी ना पिएं, जा सकती है जान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें