सेपना मुद्रा
सेपना मुद्रा को करने से डिप्रेशन और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। ये शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को निकालकर सकारात्मक विचारों को मन में लाने में मदद करती हैं।
सेपना मुद्रा करने के लिए सुखासन में बैठ कर अपनी हथेलियों को एक दूसरे से इस तरह सटाएं कि सभी उंगलियां एक दूसरे से जुड़ी हुई हों। अब अपनी दोनों हाथों की पहली उंगलियों को एक साथ रखें और बाकी सभी उंगलियों को इस तरह से मोड़ें कि मुठ्ठी का आकार बन जाएं। अब अपनी हाथ की पहली उंगलियों को ज़मीन की तरफ ले जाएं। 15-20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें और अपनी सांसों पर ध्यान दें। फिर दोनों हाथों को आरामदायक मुद्रा में ले आएं।