फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की चर्बी को छू मंतर कर देता है यह आसन, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी भी करता है दूर

Thu, 27 Feb 2020 04:19 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Balasana
मोटापा से आजकल कई लोग परेशान हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम तमाम कोशिश के बाद भी अपनी पेट की चर्बी कम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप एक ऐसे आसन का अभ्यास कर सकते हैं, जिससे मोटापा कम होगा। जांघ की चर्बी को कम करने के साथ शरीर का रक्त संचार बढ़ाने में भी यह बेहद फायदेमंद है। इस आसन से शरीर की अकड़न भी दूर होती है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती है।  हम बता रहे हैं कि इस आसन के बारे में:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Balasana - फोटो : WikiHow
स्टेप: 1
इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले मैट पर (वज्रासन) घुटने के बल बैठ जाएं और कमर बिल्कुल सीधी रखें।
विज्ञापन

3 of 5
Balasana - फोटो : WikiHow
स्टेप: 2
अब गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने की ओर झुकाएं। दोनों हाथ पीछे की ओर रखें और कोशिश करें कि सिर सामने जमीन को छुए।

4 of 5
Balasana - फोटो : WikiHow
स्टेप: 3
अब जितना हो सके उतनी देर इसी अवस्था में रहने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Balasana - फोटो : WikiHow
स्टेप: 4
फिर सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाते हुए फिर से वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।

सावधानी: जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें इस योगासन से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें