फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती गर्मी और लू से देखिए कितने बड़े खतरे में हैं आप, 7 नुस्खे अपनाएं...खुद को बचाएं

Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
सीमा एस आनंद/अमर उजाला, पंचकूला/चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
summer
चिलचिलाती धूप, तपती गर्मी और लू के थपेड़े। इस बार इतनी भीषण और जानलेवा गर्मी पड़ रही है कि बचाव ही उपाय है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूरा देश तेज धूप और उमस से परेशान है। कई जगह तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। इस चिलचिलाती गर्मी में सबसे बड़ी समस्या है लू लगना। अंग्रेजी भाषा में इसे हीट स्ट्रोक कहते हैं। ऐसे में उन लोगों के लिए तो और भी दिक्कत है जिनका सारा दिन बाहर धूप में ही निकलता है।
विज्ञापन

2 of 8
summer - फोटो : amar ujala
इससे शरीर में गर्मी, खुश्की और थकावट महसूस होती है, शरीर में सूजन, हीट रैश, शरीर में अकड़न और बेहोशी आदि की समस्या भी सामने आती हैं। गर्मी में जब हम अधिक शारीरिक गतिविधि करते हैं और कम पानी पीते हैं तो लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा मंडराता है। गर्मी में जब शरीर के अंदर के द्रव सूखने लगते हैं तो शरीर से पानी और नमक की कमी हो जाती है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
summer
डाक्टर के अनुसार लक्षण
वैसे तो हीट स्ट्रोक किसी को भी हो सकता है लेकिन धूप में काम करने वाले इसका ज्यादा शिकार होते हैं। गर्मी में आमतौर पर पसीना आने से कूलिंग हो जाती है लेकिन लू के मरीज की पहचान यह है कि उसे पसीना बिलकुल नहीं आता। नाड़ी की गति अधिक बढ़ जाने के कारण व्यक्ति के शरीर का तापमान 101-105 तक हो जाता है और शरीर तेज तपने लगता है जोकि लगातार रहता है, घटता नहीं। इससे सिर दर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना, अचानक दौरा पड़ना, देखने में परेशानी होना, बेहोशी छाना, लो ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट तेज होना लेकिन नाड़ी धीमी हो जाना जैसे लक्षण सामने आते हैं। कई बार तो बेहोशी तक भी आ जाती है।
- डॉ. अश्विनी, सेक्टर-6, पंचकूला

4 of 8
summer - फोटो : अमर उजाला
लू लगने पर प्राथमिक उपचार
डाक्टर के अनुसार कोशिश करें कि तेज धूप में न जाएं यदि बहुत जरूरी हो तो शरीर को ढककर और कैप लगाकर ही जाएं। फिर भी यदि लू लग जाए तो पीड़ित व्यक्ति को पहले किसी ठंडी व खुली जगह पर बैठा या लेटा दे, जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो जाए। रोगी के शरीर को थोड़ी-थोड़ी देर के बाद गीले तौलिये से पोंछें। यदि लू की समस्या बहुत अधिक गंभीर हो चुकी हो तो रोगी के पूरे शरीर को ठंडे पानी से भीगी एक चादर से लपेटना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
summer
इनवार्यरमेंट एंड क्लाइमेंट चेंज विभाग के अनुसार
गर्मी तब होती है जब वातावरण में इनहाउस गैस की मात्रा ज्यादा हो जाती है। इससे बचने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। वातावरण को बचाने में आम आदमी का योगदान बहुत जरूरी है। हमें चाहिए कि यदि एक ही तरफ जा रहे हैं तो पूल सिस्टम अपनाएं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि आसपास जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करें या फिर पैदल ही जाएं। हम जितना कम पेट्रोल का इस्तेमाल करेंगे उतना ही पर्यावरण में कम हीट होगी। घरों में जरूरत अनुसार ही लाइट जलाएं। अगर आप हर कमरे में बिना जरूरत लाइट जलती रखेंगे तो इससे भी गर्मी उत्पन्न होती है।  
- डॉ. आर.के. चौहान, ज्वाइंट डायरेक्टर, इनवार्यरमेंट एंड क्लाइमेंट चेंज विभाग, हरियाणा
विज्ञापन

6 of 8
धूप व गर्मी से परेशान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
हीट स्ट्रोक से बचने के घरेलू उपाय
घर से पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर बाहर निकलें, जैसे आम पना, शिकंजी, बेल का शर्बत, खस का शर्बत। कच्ची लस्सी (दूध एक हिस्सा और पानी चार हिस्सा, गर्मी को मारता है। खाली पेट बाहर न जाएं और ज्यादा देर भूखे रहने से बचें, धूप में निकलने से पहले पानी की बोतल साथ में लेकर निकले। गर्मी के दिनों में बार-बार पानी पीते रहना चाहिए। खरबूजे और तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करें।
विज्ञापन

7 of 8
summer season
पानी में नींबू व नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार पीते रहने से लू नहीं लगती, याद रखें इसमें चीनी नहीं डालनी। तेज धूप से आते ही और ज्यादा पसीना आने पर फौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए और एसी या कूलर के पास न बैठे। पानी में इमली डाल कर उबाल लें, 15 मिनट के बाद इसे मैश कीजिये और छानकर उसमें नमक और पानी मिलाकर पीने से गर्मी का बुखार सही हो जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
summer
बाहर निकलते समय कटा हुआ प्याज साथ में जरूर रखें। चाय-काफी की बजाय फलों के रस का सेवन भी हीट स्ट्रोक से बचाता है। इसके अलावा गन्ने का जूस, नारियल पानी भी लाभदायक है। ठंडा दूध और दही ज्यादा मात्रा में लें। आंवले का चूर्ण एक ग्राम, मीठा सोडा आधा ग्राम और तीन ग्राम मिश्री को सौंफ के रस के साथ मरीज को दें। गर्मी लगने पर घिया घिसकर या हाथों वाली मेहंदी पैरों के तलवों पर लगाने से भी गर्मी उतर जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें