फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा प्लान कर रहे हैं, तो इस बीमारी से बचकर रहें महिलाएं, वरना नवजात को हो सकता है खतरा

Fri, 27 Jul 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
baby 3
अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो महिलाओं को यह जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें एक बीमारी हो सकती है, जो नवजात के लिए खतरनाक होगी।
विज्ञापन

2 of 6
महिला की जिंदगी बचाई
हाल ही में पंजाब के लुधियाना में एक मामला सामने आया, जिसमें महिला के जुड़वां बच्चे उनके गर्भ में ही मर गए। महिला की जान पर भी बन आई थी। 8 महीने का गर्भ होने पर उनका दिल 25 फीसदी काम कर रहा था। वह सांस भी सही ढंग से नहीं ले पा रही थी। जिस कारण उसे सिजेरियन के लिए भी जिंदा रख पाना एक बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन

3 of 6
pregnancy
मौत के करीब पहुंची चुकी महिला की हालत देखते हुए परिजन उसे लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। जांच की गई तो पता चला कि उसके पेट में जुड़वां बच्चे तीन दिन पहले ही मर चुके थे। उसका पीएच (पोटेंशियल हाइड्रोजन ) 6.9 था, जबकि 7 पीएच पर ब्रेन डेड मान लिया जाता है। नार्मल तौर पर यह कम से कम 7.35 पीएच होना चाहिए।

4 of 6
Pregnant
ऐसा हुआ, क्योंकि महिला प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली दुर्लभ बीमारी डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी से ग्रस्त थी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रवनिंदर सिंह कूका ने उसका चेकअप किया तो ऐसा लगा कि उसे सीजेरियन के लिए जीवित रख पाना भी बड़ी चुनौती थी, लेकिन  अस्पताल की गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. गुरसिमरन कौर ने चुनौती को स्वीकार करते हुए तुरंत सिजेरियन की तैयारी की।
विज्ञापन

5 of 6
pregnant
सिजेरियन के दौरान एनासिथिस्ट डॉ. नरेश आनंद लगातार उसकी कंडीशन पर निगरानी रख रहे थे। जब उसे सीजेरियन के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया तो यहां डॉ. समता गोयल ने मरीज की कंडीशन पर नजर रखी। कम समय में सिजेरियन करके और लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखकर डॉक्टरों ने उसकी कंडीशन में रिकीवरी को तेज किया और महिला की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pregnant women
डॉ. गुरसिमरन ने बताया कि यह बीमारी प्रेगनेंट महिलाओं में बहुत दुर्लभ होती है। इसमें महिला का हार्ट फेल होने लगता है और उसे बचाने के चांस 50 फीसदी ही होते हैं। क्योंकि इसमें महिला का ब्रेन डेड हो जाता है। ऐसे में बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता है। यहां महिला के साथ ऐसा हुआ और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें