फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: उपवास के दौरान दिनभर रहेंगे ऊर्जावान, नवरात्रि में रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास

Wed, 10 Apr 2024 11:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लेख में जानिए नवरात्रि में उपवास के दौरान किए जाने वाले योगासनों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
yoga - फोटो : istock
Chaitra Navratri 2024 Yoga Asanas: नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो गई है। इस नौ दिवसीय पर्व में श्रद्धालु उपवास करते हैं। नौ दिनों तक फलाहार करते हैं। गर्मियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान उपवास कर रहे हैं तो पर्याप्त पानी पीएं। शरीर को हाइड्रेट रखें। इसके अलावा भोजन न करने से शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है। फलाहार करके खुद को तरोताजा रखने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अगर शरीर की ऊर्जा बनाए रखनी है तो योग का सहारा ले सकते हैं।

स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने के लिए योग करना चाहिए। साथ ही शरीर को ऊर्जावान, फिट और एक्टिव रखने के लिए भी योग दीर्घकालिक लाभ दे सकता है। इस लेख में जानिए नवरात्रि में उपवास के दौरान किए जाने वाले योगासनों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
उत्कटासन - फोटो : getty images
उत्कटासन योग

चेयर पोज़ या उत्कटासन योग पैरों की मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में काफी सहायक मानी जाती हैं। शरीर में रक्त को पंप करने में इस योग को काफी लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को पूरे दिन सक्रिय बनाए रखने में इस योग का नियमित अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
शलभासन के फायदे - फोटो : istock
शलभासन योग

शलभासन योग का अभ्यास शरीर को स्फूर्तिदायक बनाने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। पीठ, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूती देने के साथ रक्त के संचार को बढ़ाने में इस योग का अभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना 5-10 मिनट इस योगासन का अभ्यास करके शरीर को पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock
प्राणायाम का अभ्यास

शरीर में ऊर्जा के संचार के लिए प्राणायाम को सबसे बेहतरीन अभ्यास माना जाता है। कई प्रकार के प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप खुद को दिनभर ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं। प्राणायाम के माध्यम से मस्तिष्क में ऑक्सीजन युक्त रक्त के संचार को बढ़ाया जा सकता है जो कई प्रकार की गंभीर समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवार के सहारे योग - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें