रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर एक गंभीर बिमारी बनकर उभर रही है। दिन प्रति दिन यह बीमारी विकराल रुप ले रही है। इस बीमारी की चपेट में न केवल बड़े बल्कि बच्चे भी आ रहे हैं। कुछ समय पहले यह समस्या उम्र बढ़ने पर होती थी, लेकिन बदलते वक्त के साथ अब यह बीमारी किसी को भी हो जा रही है। यह बीमारी ज्यादा तनाव और गलत खाने-पीने से हो जाती है। अगर इस बीमारी का पारिवारिक इतिहास हो तो जोखिम और बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर की बीमारी में लोग अक्सर दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन योग और व्यायाम के माध्यम से भी इस बीमारी को रोका जा सकता है।
आज हम आपको ब्रीदिंग एक्सरसाइज यानी सांस लेने की तकनीक के बारे में बता रहे हैं, जिनका अभ्यास कर आप अपना उच्च रक्त चाप कम कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपके खून को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है। और सबसे खास बात इसे करने में समय भी ज्यादा नहीं लगेगा। आइए जानते हैं 5 ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बारे में...