फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली का ये फिटनेस रूटिन अपना लेंगे तो जिम में कभी बोर नहीं होंगे

Mon, 27 Aug 2018 05:29 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
परफेक्ट टोन बॉडी का सपना देख रहे कई युवा जिम सिर्फ इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि वहां रोजाना एक जैसा रूटिन फोलो करवाया जाता है। ऐसे सभी युवा अगर 'द ग्रेट खली' का फिटनेस रूटिन फोलो करें तो उनकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। खली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनकी फिटनेस से जुड़े कई अहम राज। 
विज्ञापन

2 of 9
खली अपनी हेल्थ और फिटनेस बनाए रखने के लिए कठिन वर्कआउट करते हैं। वह सप्ताह के प्रत्येक दिन के अनुसार अपना वर्कआउट रूटिन बनाते हैं। आइए जानते हैं हफ्ते के हर दिन कैसा रहता है उनका वर्कआउट प्लान। 
विज्ञापन

3 of 9
रविवार-
रविवार के दिन खली अपनी चेस्ट पर ध्यान देते हुए एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलाव खली अपनी टमी को भी हमेशा फ्लेट बनाए रखना चाहते हैं।इसके लिए वह झुकना- गिरना, पुस-अप, ब्रेंच प्रोसेस आदि करते हैं।

4 of 9
सोमवार-
सोमवार के दिन वह अपने बाइसेप्स , और ट्राई सेप्स पर ध्यान देते हैं। इसके लिए वो डंबल, लोहे की रॉड की सहायता से डिप्स करना और बैठकर पुश-अप करते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 9
मंगलवार-
इस दिन खली अपने दिल पर ध्यान देते हैं। इसके लिए वो 30 मिनट ट्रेडमिल पर दौड़ लगाने के साथ 20 मिनट साइकिलिंग के साथ पेट संबंधी कसरत भी करते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
बुधवार-
इस दिन खली अपने कंधो पर ध्यान देते हैं। इसके लिए वह मिलिट्री प्रेस और डबल मिलिट्री में बैठक करते हैं। इसके अलावा यह उठक-बैठक की कसरत भी कर लेते हैं।

 
विज्ञापन

7 of 9
गुरुवार-
इस दिन खली बैक साइड और अपने ऐप्स में ध्यान देते हैं। इसके लिए वह पुश अप करते हैं। साथ ही पैरो को उठाने वाली कसरत भी करते हैं।

 

8 of 9
शुक्रवार-
इस दिन खली पूरी तरह से पैरों और ऐप्स पर ध्यान देते हैं। वह अपने पैरों के बल बैठकर एक्सरसाइज करते हैं। साथ ही 100 बार क्रंच करते हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
शनिवार-
इस दिन वर्कआउट से छुट्टी होती है। इस दिन केवल हल्की एक्सरसाइज करते हैं। जिसमें 30 मिनट का ट्रेडमिल में जॉगिंग करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें