भुजंगासन के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Istock
भुजंगासन योग के अन्य फायदों के बारे में जानिए
कमर और गर्दन की समस्याओं को दूर करने के साथ भुजंगासन योग के नियमित अभ्यास की आदत आपकी सेहत को कई अन्य प्रकार के लाभ भी प्रदान कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से इस योग का अभ्यास करने वाले लोगों में कई तरह की शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम होता है।
- रीढ़ को मजबूत करता है।
- छाती और फेफड़ों, कंधों और पेट के अंगों की स्ट्रेचिंग में मदद करता है।
- तनाव और थकान को दूर करने में मदद करता है।
- अस्थमा के रोगियों की जटिलताएं कम होती हैं।
- प्रजनन प्रणाली में सुधार करने वाला योगाभ्यास।
- अनियमित मासिक धर्म की समस्या भी दूर होती है।
- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले योगासनों में से एक।
-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।