अगर आप भी चीजें रखकर भूल जाते हैं या कई बार एक ही चीज पढ़ने के बावजूद भी आपको कुछ याद नहीं रहता तो ये जादुई आसन आपकी मदद कर सकता है। दिमाग से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का हर इलाज इस योग में मौजूद है।
पढ़ें- चेहरे पर नारियल तेल लगाने के ये 5 फायदे यकीनन नहीं जानते होंगे आप
विज्ञापन
2 of 4
योग की भूचरी मुद्रा का नियमित अभ्यास न सिर्फ याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है बल्कि यह मानसिक शांति देता है और फोकस बढ़ाता है। साथ ही इसके नियमित अभ्यास से अधिक गुस्से पर काबू पाया जा सकता है। जानिए इस मुद्रा को करने की सही विधि के बारे में।
विज्ञापन
3 of 4
bhoochari mudra
- इसे करने के लिए सुखासन में यानी पालथी मारकर सीधे बैठें और कमर सीधी रखें।
- अब हथेलियों को ऊपर की ओर करके अपनी जांघों या घुटनों पर रखें। आराम महसूस करें।
- आंखें बंद करें और गहरी सांस लें व नाक से ही सांस छोड़ें।
- एक हाथ उठाएं और अंगूठे से ऊपर के होठ को हल्का दबाएं, हथेली नीचे की ओर होनी चाहिए। कोहनी की सीध में उंगलियां हों।
- अब आंखें खोलें और अपनी छोटी उंगली की ओर देखने का प्रयास करें, बिना पलक झपकाएं।
- कोशिश करें कि 10 मिनट तक यह अभ्यास कर सकें और फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं।