नियमित योगाभ्यास आपके शरीर को स्वस्थ और सुडौल रखने में मदद करता है। बदलती जीवनशैली के कारण कई लोगों में भी कई बदलाव आते हैं। जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में वह शारीरिक परेशानियों से ग्रस्त रहते हैं। सबसे बड़ी समस्या वजन बढ़ने की होती है। आज की गलत लाइफस्टाइल में लोगों का वजन आसानी से बढ़ने लगता है। इसका सीधा असर आपकी कमर और पेट पर दिखता है, जो बढ़ने लगती है। इससे आपको कामकाज में दिक्कत होती ही है, देखने में भी खराब लगता है। लेकिन हर समस्या का समाधान है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हो जाए तो जल्द ऐसी शारीरिक समस्याओं से निदान मिल सकता है। पेट और कमर की चर्बी को कम करने और शेप में लाने के लिए कुछ प्रभावी योगासन है, जिसे आप नियमित कर के जल्द असर देख सकते हैं। ये रहे कमर को शेप में लाने वाले चार प्रभावी योगासन।