ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की हाल में किये गए अध्ययन की रिपोर्ट में कहा गया कि ओमिक्रोन के खिलाफ वैक्सीन के दो डोज पर प्रभावी नहीं हैं। कम इम्युनिटी होने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में शरीर मे इम्युनिटी को बढ़ाना जरूरी है। जब से कोरोना वायरस आया है तभी से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय भी एक्सपर्ट्स ने दिए। इसमें योगासन की भूमिका भी अहम है। नियमित योग का अभ्यास शरीर को स्वस्थ रखता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना से बचाव के लिए सबसे जरूरी है सावधानी और इम्यूनिटी का मजबूत होता। मजबूत इम्यूनिटी में कोरोना वायरस के खतरे की संभावना कम मानी जा रही है। इन दिनों कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत समेत दुनिया के 57 देशों में दस्तक दी है। ऐसे में इससे बचाव के लिए इम्यूनिटी के बेहतर करने की जरूरत है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कुछ फायदेमंद योगासन हैं, जिनका अभ्यास सभी को नियमित करना चाहिए।