Benefits Of Yoga in Fasting: अक्सर लोगों को लगता है कि व्रत के दौरान योग नहीं करना चाहिए। जबकि ऐसा नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे नवरात्रि व्रत में योग करने के फायदों के बारे में....
विज्ञापन
1 of 6
व्रत के दौरान योग करने के क्या फायदे हैं ?
- फोटो : Freepik.com
Benefits Of Yoga in Fasting: अक्सर व्रत रखने वाले लोगों के मन में ये सवाल आता है कि व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा की कमी रहती है, ऐसे में क्या योग करना ठीक होगा? बहुत से लोग मानते हैं कि उपवास में योग करने से कमजोरी हो सकती है या शरीर पर ज़्यादा दबाव पड़ेगा लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।
दरअसल, नवरात्रि जैसे आध्यात्म से भरे समय में योग करना न केवल सुरक्षित है, बल्कि ये शरीर, मन और आत्मा तीनों के संतुलन के लिए बेहद लाभकारी होता है। व्रत के दौरान योग करने से आपके शरीर से कई दिक्कतें काफी हद तक दूर रहती है। खासतौर पर ऐसा तब होता है, जब आप सही तरीके से और हल्के योगासन चुनते हैं, तो ये आपके उपवास को और भी अधिक प्रभावशाली बना सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
पाचन शक्ति मजबूत होती है
- फोटो : Freepik
पाचन शक्ति मजबूत होती है
अगर आप नवरात्रि के व्रत के दौरान पवनमुक्तासन, वज्रासन और त्रिकोणासन जैसे योग करते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। व्रत के दौरान पाचन शक्ति को मजबूत करना जरूरी होता है, क्योंकि व्रत के दौरान हल्का भोजन लेने से पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो जाता है। इसलिए पवनमुक्तासन, वज्रासन और त्रिकोणासन जैसे आसनों का अभ्यास करें।
विज्ञापन
3 of 6
चिड़चिड़ापन कम होता है
- फोटो : इंस्टाग्राम
चिड़चिड़ापन कम होता है
यदि आप नौ दिन के व्रत में चिड़चिड़े होने लगते हैं तो प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और ध्यान को अपने नियमित रूटीन में शामिल करें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि व्रत के दौरान कुछ लोग जल्दी थक जाते हैं, जिससे उन्हें चिड़चिड़ेपन का एहसास होता है। ऐसे समय में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और ध्यान आपकी मदद करेगा।
4 of 6
शरीर में ऊर्जा बनी रहती है
शरीर में ऊर्जा बनी रहती है
यदि आप उन लोगों में से हैं जो जल्दी थक जाते हैं तो सूर्य नमस्कार, ताड़ासन जैसे योगासनों को व्रत के दौरान अपने रूटीन में शामिल करें। ये योगासन शरीर में रक्त संचार बढ़ाते हैं, जिससे दिनभर थकान नहीं लगती और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
नींद की गुणवत्ता सुधरती है
- फोटो : adobe stock
नींद की गुणवत्ता सुधरती है
ज्यादातर लोगों की नींद कम खाने की वजह से खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ आसान योगासनों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेंगे तो इससे नींद बेहतर होती है और थकान दूर रहती है। ये तब भी आपकी मदद करता है, जब नींद की गुणवत्ता खराब होने लगती है।
आत्मिक जुड़ाव और ध्यान में वृद्धि
- फोटो : Adobe stock
आत्मिक जुड़ाव और ध्यान में वृद्धि
नवरात्रि आध्यात्मिकता समय होता है। ऐसे में अगर आपका मन ही स्थिर नहीं रहेगा, तो पूजा-पाठ का कोई फायदा नहीं। इसी के चलते नवरात्रि के नौ दिन के व्रत में योग और ध्यान अवश्य करें। इससे मन की स्थिरता बढ़ती है। --------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।