Benefits Of Balasana: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अच्छी जीवनशैली, पौष्टिक खानपान के साथ ही शारीरिक सक्रियता जरूरी है। शारीरिक सक्रियता के लिए योगाभ्यास किया जा सकता है। इससे शरीर के अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह की सक्रियता होती है। कई अलग अलग तरह के योगासन, शरीर को अलग अलग तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं। कई आसनों में से एक बालासन है, जिसका अभ्यास कई तरह के स्वास्थ्य लाभ दिला सकता है। बालासन का नाम से ही अर्थ स्पष्ट है, बच्चे की मुद्रा में बैठने वाला आसन।
इस आसन में योगी की मुद्रा माता के गर्भ में शिशु जैसी होती है। बालासन यानी चाइल्ड पोज को शीर्षासन के बाद किए जाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यहां बालासन के अभ्यास का सही तरीका बताया जा रहा है। साथ ही बालासन से होने वाले फायदे और अभ्यास के दौरान सावधानियों के बारे में भी जान लीजिए।