फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: पहली बार कर रहे हैं अभ्यास तो तस्वीरों से सीखें योग, ये आसन हैं आपके लिए

Thu, 26 Mar 2026 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yoga Poses Images: नए योगी के लिए योग के अभ्यास का सही तरीका सीखना सरल हो सकता है। तस्वीरों के माध्यम से आसन या मुद्रा आसानी से सीखी जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
तस्वीर देखकर करें योग - फोटो : Freepik
Yoga Poses Images:  योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपनाने लगी है। लेकिन जब कोई व्यक्ति पहली बार योग करना शुरू करता है, तो सबसे बड़ी दिक्कत होती है, शुरुआत किस योग से करें और अभ्यास का सही तरीका क्या होता है? योग के कठिन नाम, लंबे नियम और जटिल आसन अक्सर शुरुआती योगी को भ्रमित कर देते हैं। ऐसे में तस्वीरों की मदद से योग सीखना सबसे आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है।

तस्वीरें शरीर की सही मुद्रा, हाथ-पैर की स्थिति और सांस लेने की दिशा को स्पष्ट रूप से समझा देती हैं। इससे गलत अभ्यास का खतरा कम होता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। शुरुआती योगाभ्यास का मकसद कठिन आसन करना नहीं, बल्कि शरीर को धीरे-धीरे योग के अनुकूल बनाना होता है। अगर शुरुआत सही हो तो आगे चलकर योग जीवनशैली का हिस्सा बन जाता है।

पहली बार योग करने वालों को ऐसे आसन चुनने चाहिए, जो सरल, सुरक्षित और शरीर के हर हिस्से पर हल्का असर डालें। जैसे ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, बालासन और शवासन। इन आसनों को तस्वीरों के साथ देखकर किया जाए, तो शरीर की जकड़न कम होती है, सांसों पर नियंत्रण आता है और मन भी शांत रहता है।
विज्ञापन

2 of 6
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala
ताड़ासन

ताड़ासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को एक साथ रखें। हाथों को साइड में रखें। अपनी छाती को उठाएं और पूरे शरीर को लंबा खींचें। फिर गर्दन को लंबा करें और ठोड़ी को समानांतर रखें। इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें।

विज्ञापन

3 of 6
Vajrasana - फोटो : pexel
वज्रासन

व्रजासन के अभ्यास के लिए तस्वीर में दिख रही मुद्रा के जैसे घुटनों के बल बैठें। एड़ियों पर कूल्हे टिकाएं और रीढ़ सीधी रखें। श्वांस लें और अपना ध्यान सांसों पर रखें।

 

4 of 6
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन

तस्वीर में देख सकते हैं, भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटा जाता है। हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए शरीर का भार हथेलियों पर देते हैं। अब सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
बालासन - फोटो : istock
बालासन

इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर माथे को जमीन पर टिकाएं और हाथों को आगे की ओर फैलाएं या शरीर के बगल में रखें। इस दौरान श्वास पर ध्यान केंद्रित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शवासन - फोटो : इंस्टाग्राम
शवासन

शवासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। पैर थोड़े खुले हों, हाथ शरीर की सीध में और हथेलियां ऊपर की ओर हों। आंखें बंद करें और अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। 5-10 मिनट तक इस स्थिति में रहें।

-------------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें