फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: टूथब्रश करते समय भूल कर न करें ये गलती, वरना दांत हो सकते हैं खराब

Fri, 06 Jul 2018 02:36 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
brushing
हम सभी दिन की शुरुआत में जो काम सबसे पहले करते है वह है ब्रश। हर कोई चाहता है कि उसके दांत चमकदार और स्वस्थ रहे, लेकिन बहुत कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि ब्रश करने का सही तरीका क्या है। कुछ लोग ब्रश करने से पहले टूथब्रश को गीला करते हैं, तो कुछ टूछपेस्ट लगाने के बाद ब्रश को गीला करते हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है कि आखिर ब्रस खओ गीला कब करते हैं। अब सही तरीका क्या है ये तो एक्सपर्ट्स ही बता सकते हैं।



 
विज्ञापन

2 of 3
toothbrush
डेंटिस्ट ल्यूक थोर्ले ने मेट्रो यूके को बातचीत के दौरान बताया कि टूथब्रश को कभी भी गीला नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से टूथपेस्ट का असर कम हो जाता है। वहीं इसी संबंध में डेंटिस्ट डॉ. राहा सेपेहर ने कहा कि अगर आपको ब्रश गीला करना पसंद है तो आप उसे मामूली सा गीला कर सकते हैं। परंतु उन्होंने पूरी तरह गीला करने से मना किया। उनका कहना है कि ज़्यादा पतले टूथपेस्ट से ब्रशिंग की दक्षता कम हो जाती है और यह आपके दांतो के लिए भी अच्छा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
fae - फोटो : getty images
डेंटिस्ट डॉ. राहा ने यह भी बताया कि ब्रश करने के बाद पानी लेकर अच्छे से कुल्ला करना चाहिए, जिससे आपके दांतो में टूथपेस्ट के अवशेष अंदर न रह जाएं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगर आप टूथब्रश को इसलिए गीला करते हैं कि ताकि उस पर लगे बैक्टीरिया निकल जाए तो इसके लिए आप टूथब्रश कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ब्रश को गीला करना एवॉइड करें और ब्रश के कवर को भी समय समय पर बदलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें