फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ में दर्द झेल रहे हैं तो बिल्कुल भी इग्नोर न करें, देखिए कितने बड़े खतरे में हैं आप!

Sun, 17 Jun 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
back pain
अगर आप पीठ में दर्द झेल रहे हैं तो बिल्कुल भी देर न करें और संभल जाएं। वरना आप बहुत बड़े खतरे में पड़ जाएंगे। आजकल पीठ दर्द की समस्या काफी कॉमन हो गई है। छोटा बच्चा हो या घर की महिलाएं। हर कोई पीठ के दर्द से पीड़ित है। पीठ दर्द के चलते न तो हम कोई काम ठीक से कर पाते हैं और न ही आराम कर पाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
back pain
अगर सही समय पर इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो कुछ समय बाद यह भयानक रूप भी ले सकती है। यदि लंबे समय से इसे अनदेखा करते आ रहे हैं तो संभल जाएं। तुरंत डाक्टर दिखाएं। समय पर दिखाने से इसका इलाज संभव है वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीठ दर्द की एक वजह नहीं होती, बल्कि एक से ज्यादा कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
back pain
पीठ दर्द के क्या कारण होते हैं
पीठ की मसल्स का कमजोर होना। पीठ में जन्मजात किसी तकलीफ का होना। टीबी व कैंसर का होना। किसी प्रकार की चोट लगने के कारण। पीठ पर अधिक बोझ लादकर चलना। रीढ़ की हड्डी का खिसक जाना। कमर में मोच आना, यात्रा करते बार-बार झटके लगना। ठीक ढंग से न सोना, फोम के गद्दे पर सोना व घंटों एक ही जगह बैठे रहना।

4 of 6
back pain
क्या है बचाव
पीठ दर्द के लिए योग करें। धनुषासन और पवनमुक्त आसन बहुत उपयोगी हैं। वेट को कंट्रोल में रखें। पेट ज्यादा नहीं निकलना चाहिए। पीठ के दर्द के दौरान ज्यादा वजन न उठाएं। ज्यादा मानसिक दबाव व तनाव में न रहें। किसी ट्रेनर की देखरेख में रेगुलर व्यायाम करें। संतुलित भोजन की डाइट लें।
विज्ञापन

5 of 6
yoga and health
कब जाना चाहिए डाक्टर के पास
विशेषज्ञों का कहना है कि जब पीठ दर्द असहनीय हो जाए और काफी लंबे समय तक रहता है तो डाक्टर के पास अवश्य जाना चाहिए। खुद से कोई दवा न लें और न ही फुटपाथ के किनारे बैठे लोगों को दिखाएं। इससे परेशानी में आ सकते हैं। डाक्टर को दिखाने के बजाय प्रापर तरीके से दवा लें और दिशा-निर्देश का पालन करें। पीठ दर्द की तकलीफ पर हड्डियों के डाक्टर को दिखाएं। वहां से मरीज को फिजियोथैरेपिस्ट के पास रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योग और स्वास्थ्य
पीठ के दर्द में कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यदि लंबे समय तक पीठ में दर्द रहता है तो डाक्टर को जरूर दिखाएं। इससे बचने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें और संतुलित भोजन लें।
- प्रो. रवि गुप्ता, वरिष्ठ ऑर्थोपीडिक्स सर्जन एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट जीएमसीएच-32
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें