फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Aging Yoga: 60 की उम्र में भी महसूस करें 30 जैसी फुर्ती, रोज करें ये योगासन

Fri, 08 May 2026 09:52 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yoga For Seniors: योग शरीर को लचीला बनाने, तनाव कम करने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। नियमित योगासन और प्राणायाम करने से 60 की उम्र में भी शरीर एक्टिव, मन शांत और स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
योग - फोटो : AI

60 Ki Umar Me Fit Kaise Rahein: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। थकान जल्दी महसूस होना, शरीर में अकड़न, तनाव और कम ऊर्जा जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। लेकिन अगर सही जीवनशैली अपनाई जाए, तो उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह सकती है। आजकल कई लोग 60 की उम्र में भी खुद को फिट, एक्टिव और जवान बनाए रखने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं।

योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने का तरीका नहीं है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है। नियमित योगासन और प्राणायाम करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, तनाव कम होता है और शरीर में नई ऊर्जा महसूस होती है। यही वजह है कि डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट्स भी बढ़ती उम्र में योग करने की सलाह देते हैं।योग किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता है। इसके लिए महंगे उपकरण या जिम की जरूरत नहीं होती।

रोजाना कुछ मिनट योग करने से शरीर ज्यादा एक्टिव महसूस करता है और व्यक्ति खुद को पहले से ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करने लगता है। इस लेख के जरिए जानिए कि कैसे योग 60 की उम्र में भी आपको 30 जैसा महसूस कराने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

योग बढ़ाता है शरीर की लचीलापन और ताकत

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में अकड़न बढ़ने लगती है। योगासन शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों को लचीला बनाने में मदद करते हैं। ताड़ासन, भुजंगासन और वृक्षासन जैसे योगासन शरीर की ताकत बढ़ाने और संतुलन बेहतर करने में फायदेमंद माने जाते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
प्राणायाम - फोटो : Freepik.com

तनाव कम कर मन को रखता है शांत

मानसिक तनाव बढ़ती उम्र में कई बीमारियों की वजह बन सकता है। योग और ध्यान मन को शांत करने में मदद करते हैं। नियमित प्राणायाम करने से एंग्जाइटी और तनाव कम होता है, जिससे व्यक्ति खुद को ज्यादा सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करता है।

 

4 of 6
योग - फोटो : Adobe Stock

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन मिलती है नई ऊर्जा

योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे शरीर के अंगों तक आॅक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है और थकान कम महसूस होती है। सुबह योग करने से पूरे दिन फ्रेसनेस और एक्टिवनेस बनी रहती है।

विज्ञापन

5 of 6
स्लीप टूरिज्म - फोटो : Adobe Stock

नींद और पाचन में भी मिलता है फायदा

बढ़ती उम्र में नींद न आना और पाचन खराब होना आम समस्या है। योगासन और प्राणायाम शरीर को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जिससे नींद बेहतर होती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होने से शरीर हल्का और स्वस्थ महसूस करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नियमित योग से बढ़ता है आत्मविश्वास - फोटो : Adobe

नियमित योग से बढ़ता है आत्मविश्वास

जब शरीर फिट और मन शांत रहता है, तो आत्मविश्वास भी बढ़ता है। योग करने वाले लोग खुद को ज्यादा एक्टिव और खुश महसूस करते हैं। यही कारण है कि आजकल कई बड़े बुजुर्ग अपनी नियमित दिनचर्या में योग को शामिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें