फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vipassana Meditation: गौतम बुद्ध ने विपश्यना ध्यान से कराई पहचान! जानिए इसके फायदे और कैसे करें अभ्यास

सार

how to practice vipassana Meditation At Home : विपश्यना में व्यक्ति अपने शरीर और मन में होने वाले अनुभवों को बिना तुरंत प्रतिक्रिया दिए देखने का अभ्यास करता है। एस.एन. गोयनका की परंपरा में इसे आत्म-अवलोकन की प्रक्रिया बताया गया है, जिसमें सांस और शरीर पर ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
विपश्यना ध्यान - फोटो : AI
Vipassana Practice Kaise Karen: विपश्यना भारत की प्राचीन ध्यान परंपराओं में से एक है। विपश्यना शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, वि और पश्सना। इसका अर्थ है, वस्तुओं को उनके वास्तविक स्वरूप में देखना। विपश्यना परंपरा के अनुसार, गौतम बुद्ध ने लगभग 2500 वर्ष पहले इस ध्यान पद्धति को पुनः खोजा और सिखाया। समय के साथ यह परंपरा भारत से म्यांमार (वर्मा), श्रीलंका, थाईलैंड और अन्य देशों तक पहुंची। 

विपश्यना में व्यक्ति अपने शरीर और मन में होने वाले अनुभवों को बिना तुरंत प्रतिक्रिया दिए देखने का अभ्यास करता है। एस.एन. गोयनका की परंपरा में इसे आत्म-अवलोकन की प्रक्रिया बताया गया है, जिसमें सांस और शरीर पर ध्यान दिया जाता है।

ध्यान और माइंडफुलनेस पर वैज्ञानिक शोध भी हुआ है। कुछ अध्ययनों में तनाव, चिंता, अवसाद के लक्षण और नींद जैसी समस्याओं में संभावित लाभ देखे गए हैं, हालांकि परिणाम हर व्यक्ति और हर ध्यान पद्धति में समान नहीं होते। आइए जानते हैं विपश्यना ध्यान क्या है, इसे सही तरीके से कैसे किया जाता है, किसे करना चाहिए और अभ्यास के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
विपश्यना ध्यान - फोटो : AI
विपश्यना ध्यान क्या है?

विपश्यना एक ऐसी ध्यान पद्धति है जिसमें व्यक्ति अपने अनुभवों को ध्यानपूर्वक देखने और समझने का अभ्यास करता है। गोयनका परंपरा में शरीर की संवेदनाओं और मन के बीच संबंध को प्रत्यक्ष रूप से देखने पर जोर दिया जाता है। इसका उद्देश्य किसी अनुभव को जबरन बदलना नहीं, बल्कि उसे सजगता और समभाव के साथ देखना है।

प्राचीन परंपरा में विपश्यना ध्यान की समयावधि 10 दिन की होती थी, जिसे दो भागों में बांटा गया था, पहला चरण- तीन और आधा दिन। इस चरण में अपनी पूरी एकाग्रता श्वास प्रश्वास पर 10 घंटों तक रखनी होती थी। दूसरे चरण की समयावधि  6 और आधे दिन की थी। इसमें पूरा ध्यान स्वयं के क्रिया कलापों पर देना होता था।
 
विपश्यना में लक्ष्य किसी विशेष अनुभव को हासिल करना नहीं, बल्कि जागरूकता और  मानसिक संतुलन विकसित करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
विपश्यना ध्यान - फोटो : AI
विपश्यना ध्यान कैसे किया जाता है? सही तरीका

विपश्यना का व्यवस्थित अभ्यास आमतौर पर प्रशिक्षित शिक्षक या मान्य प्रशिक्षण के माध्यम से सीखना बेहतर माना जाता है। शुरुआती स्तर पर ध्यान करते समय शांत और आरामदायक जगह चुनें।

स्टेप 1- सबसे पहले सुखासन मुद्रा में बैठें और आखों को बंद रखें।
स्टेप 2- इस दौरान सामान्य सांस रखें। श्वास को जबरदस्ती तेज या धीमा न करें। 
स्टेप 3- ध्यान के दौरान योगी स्वयं का निरीक्षण करे। यानी शरीर में महसूस होने वाली विभिन्न संवेदनाओं का निरीक्षण करें।

सुखद, असुखद या सामान्य संवेदनाच किसी के प्रति तुरंत प्रतिक्रिया न देने और उन्हें शांत भाव से देखने का अभ्यास करें। मन भटके तो बिना खुद को दोष दिए धीरे से ध्यान वापस सांस पर लाएं।



तीन बातों का रखें ध्यान
  • हमेशा अपने शरीर, ह्रदय गति पर सजग रहना। यहां तक की खाना खाते समय और नहाते समय भी हमेशा स्वयं के क्रियाकलापों के प्रति सजग रहना।
  • मस्तिष्क में आने वाले विचारों के प्रति सजग रहना। विचारों को आने से न रोकना और उनका मूल्यांकन न करना कि यह अच्छा व बुरा है। निरीक्षक की तरह स्वयं के विचारों को देखना।
  • श्वास-प्रश्वास के दौरान पेट पर ध्यान केंद्रित करना है। इससे मस्तिष्क को शांति और आराम का अनुभव होता है। जो ेट पर ध्यान न कर पाए, वे नासिका पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
 

4 of 5
विपश्यना ध्यान - फोटो : AI
विपश्यना ध्यान के फायदे
  • विपश्यना ध्यान लगाने से तनाव और चिंता के लक्षणों में कमी आती है।
  • इसके अभ्यास से नींद बेहतर होती है और अनिद्रा दूर होती है।
  •  विपश्यना से भावनात्मक जागरूकता बढ़ती है।
  • ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार शामिल हो सकते हैं।

माइंडफुलनेस-आधारित अभ्यास कुछ लोगों में चिंता, अवसाद के लक्षण और नींद की गुणवत्ता में मदद कर सकते हैं। नियमित ध्यान से व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं को तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय अधिक जागरूक तरीके से देखने का अभ्यास भी कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विपश्यना ध्यान - फोटो : AI
विपश्यना ध्यान किसे करना चाहिए?
  • जो स्वस्थ वयस्क ध्यान, आत्म-अवलोकन और मानसिक एकाग्रता का अभ्यास करना चाहते हैं, वे इसे सीख सकते हैं।
  • शुरुआती लोगों के लिए योग्य शिक्षक से तकनीक सीखना उपयोगी हो सकता है।

कौन अभ्यास न करे?
  • यदि किसी व्यक्ति को गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है
  • हाल ही में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संकट हुआ है
  • ध्यान के दौरान असामान्य बेचैनी बढ़ती है,

तो विशेषज्ञ से सलाह लेकर अभ्यास करना बेहतर है। ध्यान को किसी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए।


विपश्यना ध्यान करते समय सावधानी
  • ध्यान को हमेशा धीरे-धीरे शुरू करें और शरीर को अनावश्यक तनाव न दें।
  • बहुत लंबे समय तक असहज मुद्रा में बैठने से दर्द या परेशानी हो सकती है।
  • कुछ लोगों को ध्यान के दौरान बेचैनी, चिंता या उदासी जैसे नकारात्मक अनुभव भी हो सकते हैं।
  • यदि अभ्यास के दौरान लगातार मानसिक परेशानी बढ़ती है, तो अभ्यास रोककर योग्य शिक्षक या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करें।
  • ध्यान को डॉक्टर द्वारा दिए गए उपचार का विकल्प बनाकर इस्तेमाल न करें। 

नोट: विपश्यना एक आध्यात्मिक और ध्यान परंपरा है। इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों को लेकर उपलब्ध वैज्ञानिक प्रमाण अलग-अलग ध्यान पद्धतियों के शोध पर आधारित हैं, इसलिए यह किसी बीमारी के इलाज की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें